अपने बर्थ-डे पर WhatsApp लाएगा नया फीचर, स्टेटस अपडेट करना होगा मजेदार

व्हाट्सऐप नए साल की शुरुआत से ही लगातार नए फीचर्स ला रहा है। अब 24 फरवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर WhatsApp अब तक का सबसे दमदार फीचर ला रहा है। 24 फरवरी को व्हाट्सऐप 8 साल का हो जाएगा।

डाउनलोडिंग के दौरान ही वीडियो देखने, GIF फाइल भेजने और प्राप्त करने, नए इमोजी और वीडियो कॉलिंग जैसे कई फीचर्स लॉन्च करने के बाद व्हाट्सऐप अब एक नई तैयारी में है। दरअसल व्हाट्सऐप अपने Status फीचर को बेहद ही शानदार बनाने वाला है।

अभी तक आपको स्टेटस में केवल टेक्स्ट ही रह सकते हैं या फिर स्माइली या इमोजी लगाकर थोड़ा सजा सकते हैं। वहीं फिलहाल डिफॉल्ट रूप से व्हाट्सऐप स्टेटस में 'Hey there, I'm using WhatsApp.' दिखता है।