आ रही उड़ने वाली टैक्सी, जुलाई में होगी शुरुआत

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 14 Feb 2017 09:01 PM IST
dubai aims to launch flying taxi by july
फोटो : getty images

    हॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर उड़ने वाली कारें नजर आती हैं। लेकिन क्या कभी आप ने सोचा है कि असल जिंदगी में भी ऐसा संभव है। उड़ने वाली कार में सफर कौन नहीं करना चाहता। अगर आप भी ऐसी ही चाहत रखतें हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा हो सकता है।

    आ रही उड़ने वाली टैक्सी, जुलाई में होगी शुरुआत
    फोटो : getty images

    दुबई ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ऐसी ही एक परियोजना पर काम कर रहा है। दुबई ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि उन्होंने सोमवार को एक उड़ने वाली टैक्सी का परीक्षण किया है। अथॉरिटी के मुताबिक दुबई ने अमीरात में इस साल जुलाई तक हवाई टैक्सी की लॉन्चिंग को लेकर एक प्रोटोटाइप सेल्फ ड्राइविंग होवर टैक्सी ई-हैंग 184 का सफल परीक्षण किया है। इस टैक्सी का निर्माण चीन में हुआ है।

    आ रही उड़ने वाली टैक्सी, जुलाई में होगी शुरुआत
    फोटो : getty images

    संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 2030 तक अपने एक चौड़ाई सड़क परिवहन को इलेक्ट्रानिक में तबदील करने की योजना पर काम कर रहा है। अथॉरिटी का कहना है कि इस योजना के तहत चाइनीज कंपनी ई-हैंग ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ 300 मीटर की ऊंचाई पर हवाई टैक्सी का सफल परीक्षण किया है।

    और पढ़ें...