Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party MLA Sudhakar Singh passed away Ghosi assembly seat of Mau

Sudhakar Singh Died: सपा विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ में निधन, उपचुनाव में मंत्री दारा सिंह को हराकर बने थे MLA

Thu, 20 Nov 2025 11:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Nov 2025 11:47 AM IST
सार

मऊ जिले के चर्चित घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की जारी उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने दी है।

Samajwadi Party MLA Sudhakar Singh passed away Ghosi assembly seat of Mau
सपा विधायक सुधाकर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
विज्ञापन

विस्तार

    मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की।


    67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    विज्ञापन

    उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आने के बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
    विज्ञापन

    उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह को हार्ट की समस्या थी। 2022 में पेसमेकर लगा था। उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के रिसेप्सन में शामिल होने के लिए यह दिल्ली गए थे।

    जहां वापसी के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर विधायक की तबीयत खराब हो गई, इन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर वाराणसी पहुंचने पर तबीयत बेहद खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया था।

    मंगलवार को सुधाकर सिंह को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। सुधाकर सिंह हाल ही में हुए उपचुनाव में अपनी जीत के कारण काफी चर्चा में थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को एक बड़े अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी।

    सुधाकर सिंह की कद्दावर नेताओं में गिनती होती थी। वह मूल रूप से घोसी के रहने वाले थे। 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर घोसी सीट पर प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने टिकट दे दिया था, लेकिन ऐन मौके पर सपा ने उनका टिकट काट दिया। उनकी जगह भाजपा छोड़कर आए दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बना दिया था। इस सीट पर सपा ने जीत दर्ज की थी। 
     

    अखिलेश सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

    एक बार फिर दारा सिंह चौहान ने पाला बदला और भाजपा में शामिल हो गए। उनके पाला बदलने से इस सीट पर 2023 में उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हराया था। 

    राजनीतिक जीवन और पृष्ठभूमि
    सुधाकर सिंह एक अनुभवी राजनेता थे और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। घोसी विधानसभा क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ थी और वे अपने क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि उनके समर्थकों और पार्टी को भी एक बड़ी क्षति हुई है।


    पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव ने विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!'
     
    विज्ञापन

    Followed