Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur ranks 16th in the state in self-census, census to begin today

Sitapur News: स्वगणना में सीतापुर प्रदेश में 16वें स्थान पर, आज से शुरू होगी जनगणना

Thu, 21 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 21 May 2026 11:48 PM IST
Sitapur ranks 16th in the state in self-census, census to begin today
विज्ञापन
सीतापुर। अपने मकानों की स्वगणना के लिए शासन ने सात से 21 मई का समय दिया था। 22 मई से जनगणना प्रगणक मकानों की गणना करेंगे। डीएम डॉ. राजागणपति आर के निरंतर प्रयास से जिले के 1,20,900 लोगाें ने अपने मकानों की स्वगणना की है। इससे प्रदेश में जिला 16वें स्थान पर है। स्वगणना करने वाले लोगों के मोबाइल पर इसके लिए कोड उपलब्ध कराया गया है। वह इसे गणना प्रगणक को उपलब्ध कराएंगे।

देश की जनगणना कार्य के लिए सात मई से स्वगणना करने का पहली बार लोगों को मौका दिया गया। यह कार्य 21 मई को रात 12 बजे तक संबंधित पोर्टल पर हुआ। डीएम ने समीक्षा बैठक कर जिम्मेदारों को अधिक से अधिक संख्या में अपने मकानों की स्वगणना करने के निर्देश दिए थे। साथ ही जन सामान्य से भी अपील की थी। इसका असर दिखा। 21 मई को शाम 05:15 बजे तक जिले 1,20,900 लोगों ने अपने मकानों की स्वगणना कर ली।

विज्ञापन
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि स्वगणना के आंकड़े सुबह 10:10 बजे और शाम को 05:15 बजे अपडेट होते हैं। 21 मई को सुबह स्वगणना करने वाले लोगाें की संख्या 1,13,028 थी। जबकि शाम 05:15 बजे यह संख्या बढ़कर 1,20,900 हो गई। इससे इस कार्य में सीतापुर प्रदेश में 16वें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि जब गणना प्रगणक स्वगणना करने वाले मकान पर पहुंचे तो उन्हें कोड बताना है। इससे उस घर की दोबारा गणना नहीं होगी। 22 मई से जनगणना प्रगणकों की ओर से मकानों की गणना की जाएगी। यह कार्य एक माह तक चलेगा।
विज्ञापन

Followed