Orai: नसबंदी के बाद भी मां बनी महिला, पीड़िता बोली- अब कैसे पालूं ये बच्चा, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
Orai News: डकोर निवासी एक महिला ने नसबंदी ऑपरेशन फेल होने के बाद डीएम को शिकायत दी है। महिला ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे के पालन-पोषण के लिए मुआवजे की मांग की है।
इसके बावजूद वर्ष 2024 में वह गर्भवती हो गई और बाद में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला का कहना है कि ऑपरेशन के बाद भी गर्भधारण होना गंभीर लापरवाही का मामला है। इस कारण उसे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भूरी ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई तथा शासन की नीति के अनुरूप मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शिकायत को संबंधित स्वास्थ्य विभाग को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विस्तार
उरई में डकोर क्षेत्र की एक महिला ने नसबंदी ऑपरेशन के बाद भी बच्चा होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच और मुआवजे की मांग की है। डकोर निवासी भूरी के अनुसार वर्ष 2023 में उसने सीएचसी डकोर में परिवार नियोजन के तहत नसबंदी ऑपरेशन कराया था।
इसके बावजूद वर्ष 2024 में वह गर्भवती हो गई और बाद में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला का कहना है कि ऑपरेशन के बाद भी गर्भधारण होना गंभीर लापरवाही का मामला है। इस कारण उसे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मुआवजा दिलाने की मांग