Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Deputy Commissioners brother murdered died during treatment found covered in blood in home

Hardoi: डिप्टी कमिश्नर के भाई की हत्या; इलाज के दौरान तोड़ा दम, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला था

Sat, 14 Feb 2026 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Feb 2026 10:11 AM IST
सार

Hardoi News: हरदोई के मुड़रामऊ गांव में डिप्टी कमिश्नर के भाई पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मां ने गांव के ही विरोधियों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है।

Hardoi Deputy Commissioners brother murdered died during treatment found covered in blood in home
घायल को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

    हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डिप्टी कमिश्नर के छोटे भाई अपने ही घर के आंगन में रक्तरंजित हालत में पाए गए। हमलावरों ने किसी धारदार हथियार से उनके पेट पर इतना घातक वार किया कि उनकी आंतें बाहर आ गईं। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


    घायल की मां ने गावं के ही लोगों पर हत्या के इरादे से हमला करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, पाली थाने के मुड़रामऊ गावं निवासी रावेंद्र कुमार डिप्टी कमिश्नर है। घर पर मां गोमती (78) व छोटा भाई विजय प्रताप (35) रहते है। मां गोमती के मुताबिक सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह उठीं, तो आंगन में विजय पड़ा दिखा। उसके पास जाकर देखा, तो वह खून से सना था।



    हत्या के प्रयास में हमला करने का आरोप
    पेट मे दाहिनी तरफ गंभीर घाव होने से उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। शोर मचाने पर गांव व परिवार के लोग आ गए। परिजन आनन फानन विजय को लेकर पाली पीएचसी पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का दावा है कि किसी धारदार हथियार से हमला करने से विजय की आंतें बाहर आ गई थीं।

    विज्ञापन

    Followed