Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Raid on a Shop Manufacturing Fake Sauce in Hapur

चाउमीन-बर्गर के शौकीन सावधान: हापुड़ में बन रहा 'जहरीला सॉस', हर बोतल में भरी हुई थी लाल रंग की 'मौत'; VIDEO

Tue, 19 May 2026 05:19 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 19 May 2026 05:19 PM IST
सार

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चंडी रोड मेरठ गेट पुलिस चौकी पर नकली सॉस बनाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम के साथ तेजेंद्र सिंह की दुकान पर छापा मारा।

Raid on a Shop Manufacturing Fake Sauce in Hapur
जहरीले सॉस की फैक्टरी पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने यूपी के हापुड़ में चंडी रोड मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास तेजेंद्र सिंह की दुकान पर छापा मारा। यहां दुकान के ऊपर बने कमरे में नकली सॉस बनाई जा रही थी। विभाग की टीम ने 30 पेटी को सीज कर दिया, जिसमें 360 बोतल पैक थी। इसकी अनुमानित कीमत 22,680 रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 235 किलो सॉस को नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 16,450 रुपये बताई जा रही है। सॉस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।



    सूचना पर मारा छापा
    सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चंडी रोड मेरठ गेट पुलिस चौकी पर नकली सॉस बनाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम के साथ तेजेंद्र सिंह की दुकान पर छापा मारा। यहां एक कमरे में सॉस का निर्माण किया जा रहा था। उसका परीक्षण किया गया तो पाया कि इस सॉस खाने से सेहत खराब हो सकती है।

    विज्ञापन

    ऐसे तैयारी हो रहा था सॉस
    उन्होंने बताया कि सॉस को गाजर, स्टार्च, शुगर, नमक, सोडियम बेन्जोएट खाद्य रंग मिलाकर तैयार किया जा रहा था। इसमें अधिक मात्रा में रंग और गंदगी पाई गई। उन्होंने बताया कि यहां से सॉस का नमूना लेकर जांच को भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, प्रियंक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
     

    विज्ञापन

    Followed