{"_id":"67ae4124ed9eb272660e2d7a","slug":"jharkhand-bus-driver-kidnapped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-129482-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: झारखंड के बस चालक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: झारखंड के बस चालक का अपहरण
Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:29 AM IST
बसखारी में तीर्थयात्री से भरी बस के चालक के अपहरण के बाद जांच करती पुलिस व लगी भीड़।
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी के पास बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े झारखंड के बस चालक का अपहरण कर लिया गया। बस पर बैठे श्रद्धालु परेशान हुए तो पुलिस को सूचना दी। गनीमत रही कि कुछ ही घंटाें में चालक को बरामद कर लिया गया। कार में हल्की सी टक्कर लगने पर उसका अपहरण किया गया था। पुलिस ने बसखारी के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
झारखंड के हजारीबाग निवासी चालक मुकेश तिवारी 10 दिन पूर्व 60 लोगों को लेकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए निकले थे। महाकुंभ में स्नान के बाद अयोध्या में दर्शन किए। बृहस्पतिवार को लुंबिनी-दुद्धी राजमार्ग के रास्ते वाराणसी जा रहे थे। रास्ता भटक जाने के चलते मुकेश बस लेकर बसखारी पहुंच गए। चौराहे पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे एसयूवी सवार लोगों ने बस को ओवरटेक कर रोक लिया और मुकेश से चाभी छीनकर उसे नीचे उतार लिया। यही नहीं, मुकेश को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरणकर्ता रामनगर की तरफ भाग निकले। बस में बैठे श्रद्धालुओं ने मदद के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने यात्रियों से वाहन चालक का नंबर लेकर उससे बात की। लोकेशन रामनगर के आसपास मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर रामनगर से चालक और आरोपी आलापुर के पीपरपुर नसीरपुर शिवतारा गांव निवासी सीतावती यादव, प्रभांशु यादव और इमरान अली को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि कार में बस से टक्कर लगने को लेकर विवाद की बात सामने आई है।