Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur Extortion Case: Man Arrested for Demanding Money in Lawrence Bishnoi Name

Jodhpur: फोन पर धमकी, मोटी रकम की मांग, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार; बड़ी कार्रवाई

Sat, 21 Feb 2026 09:21 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 09:21 AM IST
सार

जोधपुर में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले लादू राम उर्फ लादेन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी किसी गैंग से जुड़ा नहीं मिला और नशे की लत के चलते उगाही कर रहा था।

Jodhpur Extortion Case: Man Arrested for Demanding Money in Lawrence Bishnoi Name
लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर उगाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    जोधपुर में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सरदारपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में हुई जांच के बाद झंवर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लादू राम उर्फ लादेन को दबोच लिया।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी व्यवसायी राजकुमार सिंधी को फोन कर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए मोटी रकम की मांग की। घबराए व्यवसायी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की गई।

    विज्ञापन

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है। वह गैंगस्टर के नाम का भय दिखाकर लोगों से उगाही करने की कोशिश करता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि लादू राम नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस को ऐसे कई इनपुट मिले हैं, जिनमें उसने अलग-अलग लोगों को फोन कर रंगदारी मांगने की कोशिश की थी।

    विज्ञापन

    सूचना मिलते ही झंवर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में सिपाही नभ सिंह और गोपाल सिंह की अहम भूमिका रही।


    पढे़ं; बजट 2026-27 में दो साल की छूट की मांग, पदोन्नति नियमों में राहत चाहते कर्मचारी संघ; जानें

    मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम विनीत बंसल स्वयं सरदारपुरा थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान एडीसीपी रोशन मीणा और एसीपी छवि शर्मा भी मौजूद रहे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसका लॉरेंस बिश्नोई या उसके गैंग से कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष संबंध तो नहीं है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    विज्ञापन

    Followed