विज्ञापन

सेना के साहस को सलाम: पठानकोट में आधी ढही इमारत से नागरिकों और CRPF कर्मियों को किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

Wed, 27 Aug 2025 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 05:04 PM IST
सार

पंजाब में बाढ़ के संकट के बीच मान सरकार ने फ्लड मैनेजमेंट कमेटी बना दी है। सात जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं। पुलिस के साथ ही सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। पठानकोट में सेना ने एक बेहद साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Salute to courage of army Civilians and CRPF personnel rescued from half-collapsed building in Pathankot
जर्जर इमारत पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती आर्मी - फोटो : संवाद

पंजाब में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पठानकोट पर कुदरत की बड़ी मार पड़ी है। इस दाैरान सेना ने मोर्चा संभाला है। जिले की बाढ़ प्रभावित इमारत से सेना ने एक साहसिक अभियान में नागरिकों और सीआरपीएफ कर्मियों को निकाला। 

भारतीय सेना विमानन ने बुधवार को पठानकोट में एक उच्च जोखिम हेलीकॉप्टर बचाव अभियान चलाया और बाढ़ के पानी से घिरी एक इमारत से फंसे नागरिकों और सीआरपीएफ कर्मियों को निकाला। यह इमारत कुछ ही देर बाद ढह गई।

विज्ञापन
Salute to courage of army Civilians and CRPF personnel rescued from half-collapsed building in Pathankot
पठानकोट में सेना ने पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। - फोटो : संवाद

भारतीय सेना ने अपने एक्स हैंडल पर इस साहसिक कार्य के दृश्य साझा किए। सेना के मुताबिक इसके लिए उच्चतम स्तर के उड़ान कौशल और बेजोड़ बहादुरी की आवश्यकता थी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की सुबह सेना विमानन के हेलीकॉप्टरों को बचाव अभियान के लिए रवाना किया गया।


यह भी पढ़ें: गुरदासपुर में बाढ़: जवाहर नवोदय विद्यालय में घुसा पानी, 400 छात्र और 40 स्टाफ सदस्य फंसे; रेस्क्यू शुरू
Salute to courage of army Civilians and CRPF personnel rescued from half-collapsed building in Pathankot
पठानकोट में बचाव अभियान - फोटो : संवाद

पठानकोट के माधोपुर में रावी नदी पर बने बांध माधोपुर हेडवर्क्स पर उच्च जोखिम वाला हेलीकॉप्टर बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें बाढ़ के पानी से घिरी और ढहने के कगार पर खड़ी एक इमारत से फंसे नागरिकों और सीआरपीएफ कर्मियों को निकाला गया। सेना ने कहा कि चुनौतीपूर्ण मौसम और तेजी से बढ़ते पानी का सामना करते हुए, टीम की त्वरित और निडर प्रतिक्रिया ने सुनिश्चित किया कि हर जीवन सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
Salute to courage of army Civilians and CRPF personnel rescued from half-collapsed building in Pathankot
पठानकोट में सेना ने चलाया बचाव अभियान - फोटो : संवाद

एक्स पर पोस्ट की गई इस पोस्ट में दिख रहा है कि खतरनाक परिस्थितियों के बावजूद, सेना के पायलटों ने हेलीकॉप्टर को उस इमारत पर उतारा, जो पहले से ही आधी ढह चुकी थी। अधिकारियों ने बताया कि अपनी जान जोखिम में डालकर, सैनिकों ने हर फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित निकाला। जिस इमारत पर हेलीकॉप्टर उतरा था, वह निकासी के तुरंत बाद ढह गई।

विज्ञापन
Salute to courage of army Civilians and CRPF personnel rescued from half-collapsed building in Pathankot
पठानकोट में सेना ने संभाला मोर्चा - फोटो : संवाद

पंजाब में बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का और फिरोजपुर शामिल हैं। हालात बेकाबू होते देख पंजाब पुलिस के साथ सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

Followed