विज्ञापन

Indore News: भगवामय हुआ इंदौर, RSS के पथ संचलन में उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

Sun, 05 Oct 2025 07:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 05 Oct 2025 07:52 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा एक विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। 

Indore News RSS Path Sanchalan photos
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पथ संचलन में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
रविवार को इंदौर शहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलनों से गुंजायमान हो उठा। भंवरकुआं, चिमनबाग, बंगाली चौराहा और संगम नगर सहित विभिन्न इलाकों में हजारों की संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते नजर आए। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें...
Indore: बांसवाड़ा के व्यापारी ने इंदौर में ली दीक्षा, संन्यासी बन अपनाया संयम का मार्ग
विज्ञापन
Indore News RSS Path Sanchalan photos
संघ की प्रार्थना हुई और भगवा ध्वज को प्रणाम किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
प्रमुख मार्गों पर निकला संचलन
शहर के लगभग 34 स्थानों (नगरों) से पथ संचलन निकाले गए, जिनमें अनुमानित रूप से दो लाख स्वयंसेवकों के शामिल होने का अनुमान है। निरंजनपुर की स्कीम नंबर 114 स्थित राजीव आवास विहार में निकले संचलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रत्येक संचलन का मार्ग लगभग 3 से 4 किलोमीटर लंबा रखा गया था, जिसमें सबसे आगे घोष दल और उनके पीछे कतारबद्ध स्वयंसेवक चल रहे थे।
Indore News RSS Path Sanchalan photos
बैंड की प्रस्तुति ने रास्तों में सभी का ध्यान आकर्षित किया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शताब्दी वर्ष का संदेश
इस अवसर पर अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह श्री अरुण कुमार कनाडिया क्षेत्र के पथ संचलन में शामिल हुए। उन्होंने स्वयंसेवकों को संघ के शताब्दी वर्ष का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक की विशेष योजना बनाई गई थी, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Indore News RSS Path Sanchalan photos
जगह जगह स्वयंसेवकों का स्वागत हुआ। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
हर वर्ग की दिखी भागीदारी
इस वर्ष के पथ संचलन में एक विशेष बात यह रही कि इसमें व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और कॉर्पोरेट जगत के कर्मचारियों सहित अन्य पेशेवरों को भी आमंत्रित किया गया था। संघ का लक्ष्य इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाना था, जिसके लिए पूरे जिले के प्रत्येक घर से कम से कम एक सदस्य को संचलन में शामिल करने का प्रयास किया गया। पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 65 हजार थी, जिसमें इस वर्ष बड़ी वृद्धि देखने को मिली।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

Followed