Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
World Emergency Day tomorrow: Sanctum will train drivers and common people on the road, the first hour after a
{"_id":"683492d779950a8c810cb74e","slug":"world-emergency-day-tomorrow-sanctum-will-train-drivers-and-common-people-on-the-road-the-first-hour-after-a-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड इमरजेंसी डे कल: सड़क पर चल रहे ड्राइवरों को ट्रेनिंग देगी सैक्टम, दुर्घटना के बाद अहम है पहला घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड इमरजेंसी डे कल: सड़क पर चल रहे ड्राइवरों को ट्रेनिंग देगी सैक्टम, दुर्घटना के बाद अहम है पहला घंटा
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 26 May 2025 09:42 PM IST
सार
सोसाइटी ऑफ एक्यूट केयर, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन (SACTEM)इस मौके पर सड़क पर चल रहे ड्राइवरों को दुर्घटना के बाद उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताएगी।
सैक्टम के प्रमुख डॉ लोकेंद्र गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत सहित पूरे विश्व में वर्ल्ड इमरजेंसी डे मंगलवार को मनाया जाएगा। आपातकालीन चिकित्सा सेवा को समर्पित संस्था सोसाइटी ऑफ एक्यूट केयर, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन (SACTEM)इस मौके पर सड़क पर चल रहे ड्राइवरों को दुर्घटना के बाद उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताएगी। बाइक और कैब ड्राइवरों को विशेष रूप से इस अभियान से जोड़ा गया। यह अभियान लखनऊ सहित देश के 16 शहरों में एक साथ चलाया जाएगा।
सैक्टम के प्रमुख डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में ड्राइवरों को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि यदि वह घायल होते हैं या उनके सामने कोई दुर्घटना होती है तो वह पहला कदम क्या उठाएं। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, हर साल 1.5 लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाते हैं, यानी औसतन हर दिन लगभग 400 मौतें। इन घटनाओं में से अधिकांश में प्रारंभिक फर्स्ट एड न मिल पाने के कारण जान चली जाती है। ऐसे अभियान दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या को कम करेंगे।
विस्तार

Update App to Buy
You're using an older version of the App. Please update your app to the latest version to buy this service/product.