Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Strong winds and rain, here is the weather update for Uttar Pradesh.

Weather in UP: आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह, बदला प्रदेश का मौसम, अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी

Thu, 30 Apr 2026 08:55 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 30 Apr 2026 08:55 AM IST
सार

यूपी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम बदल दिया है। लोगों को भीषण गर्मी और तपिश से राहत मिली है। आगामी 24 घंटे के मौसम को लेकर अनुमान जारी किया गया है।

Strong winds and rain, here is the weather update for Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

    यूपी में बीते 24 घंटे में हुए मौसम में बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी और तपिश से राहत दी है। प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। बृहस्पतिवार सुबह भी खुशनुमा रही और ठंड हवाओं ने लोगों को राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 घंटे बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी



    मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के करीब 35 जिलों में गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, 11 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, बुधवार को हुई बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अमेठी और आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई। कई जिलों, जिनमें लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव और रायबरेली शामिल हैं, से ओलावृष्टि की भी सूचना मिली।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें - प्रदेश में आफत बनकर आई आंधी-बारिश, अवध में 13 सहित राज्य में 18 की मौत; आज भी कई जिलों में अलर्ट
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज, हंगामे के आसार; सपा ने पारित किया अतिनिंदा प्रस्ताव


    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूरे प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिला। अगले 24 घंटे तक मौसम का यही रुख बने रहने के संकेत हैं।

    यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना
    बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

    यहां है झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की आशंका
    बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, कन्नीज, कानपुर देहात, कानपुर नगर व आस पास के क्षेत्र।

    विज्ञापन

    Followed