Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar: 10 people killed in collision between two vehicles in Budgam

Srinagar: बडगाम में दो वाहनों की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत, इलाका सील; एलजी और सीएम ने जताईं संवेदनाएं

Sun, 16 Nov 2025 06:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 06:28 AM IST
सार

हादसे में चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

Srinagar: 10 people killed in collision between two vehicles in Budgam
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार देर रात तेज रफ्तार डंपर और सूमो (यात्री वाहन) के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हादसा वाटरवानी-बडगाम रिंग रोड पर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि सूमो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव शुरू किया।



    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

    विज्ञापन

    एलजी सिन्हा और सीएम उमर ने जताया शोक
    हादसे को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बडगाम में हुए दुखद सड़क हादसे में बहुमूल्य जानों के नुकसान से अत्यंत दुःखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
    विज्ञापन


    मुख्यमंत्री उमर ने भी बडगाम में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है, जिसमें कई लोगों की जान जाने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की। जम्मू-कश्मीर सीएमओ ने एक ट्वीट जारी किया है। 

     
    विज्ञापन

    Followed