Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MP Mobile Health Service will conduct tests using modern equipment

Kangra News: सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा आधुनिक उपकरणों से करेगी जांच

Wed, 15 Apr 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:13 AM IST
MP Mobile Health Service will conduct tests using modern equipment
अवाहदेवी में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के नवें वर्ष में प्रवेश करने पर जोड़ी की आधुनिक उपकरणो
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था के सहयोग से संचालित अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने 14 अप्रैल को आठ वर्षों की यात्रा पूरी कर ली। यह सेवा आठ जिलों के 26 विधानसभा क्षेत्रों के 7000 से अधिक गांवों और 1008 से ज्यादा पंचायतों तक पहुंची है। 25,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 11 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई हैं।

सांसद की उपस्थिति में सेवा को और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एआई तकनीक से लैस हेल्थ एटीएम, हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन तथा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन जैसी सुविधाओं को जोड़ा गया। अवाहदेवी में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जनहित में समर्पित किया गया।

विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 14 अप्रैल 2018 को भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की गई थी। तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट से शुरुआत हुई थी। यह पहल 32 यूनिट तक पहुंच चुकी है। 11 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित कर चुकी है। हेल्थ एटीएम 10 से 12 मिनट में 60 से अधिक क्लिनिकल पैरामीटर्स की जांच करने में सक्षम है। इससे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन मात्र दो सेकंड में इमेज उपलब्ध कराती है। टीबी सहित फेफड़ों की बीमारियों की पहचान में सहायक है। ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग मशीन रेडिएशन मुक्त, नॉन कॉन्टैक्ट और एआई आधारित तकनीक पर काम करती है। 12-15 मिनट में जांच कर जोखिम का आकलन करती है जिससे महिलाओं के लिए स्क्रीनिंग अधिक सुरक्षित और सहज बनती है।
बीएफआई के डायरेक्टर ऑपरेशंस एंड आउटरीच फराज फारूकी ने कहा कि संस्था हर घर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

Followed