Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham 400 meters of area left to be built in making alternative route Chardham Yatra 2025 Uttarakhand

Kedarnath Dham: वैकल्पिक मार्ग बनाने में 400 मीटर का हिस्सा शेष, गरुढ़चट्टी से रामबाड़ा तक किया जाना है तैयार

Mon, 10 Mar 2025 01:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

गरुढ़चट्टी से केदारनाथ धाम के लिए मार्ग वर्ष 2021 में ठीक कर लिया गया था। अब गरुढ़चट्टी से रामबाड़ा तक पांच किमी से अधिक मार्ग को तैयार किया जाना है। इस मार्ग को तैयार करने में 400 मीटर का हिस्सा शेष है।

Kedarnath Dham 400 meters of area left to be built in making alternative route Chardham Yatra 2025 Uttarakhand
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

    लोक निर्माण विभाग केदारनाथ धाम को जाने वाले मार्ग पर यात्रा को और सुगम बनाने की कोशिश जुटा है। पिछले साल आपदा में जहां सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, वहां पर पुल बनाने का काम चल रहा है। इसके अलावा धाम को जाने वाले वैकल्पिक मार्ग बनाने में 400 मीटर का हिस्सा रह गया है, इसके निर्मित होने के बाद एक और मार्ग का विकल्प रहेगा।

    लोक निर्माण विभाग 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को भी तैयार करने की कोशिश में जुटा है। इसमें गरुढ़चट्टी से केदारनाथ धाम के लिए मार्ग वर्ष 2021 में ठीक कर लिया गया था। अब गरुढ़चट्टी से रामबाड़ा तक पांच किमी से अधिक मार्ग को तैयार किया जाना है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार कहते हैं कि इस मार्ग को तैयार करनेे का काफी काम हो चुका है, अब इसे तैयार करने में 400 मीटर का हिस्सा शेष है।


    विज्ञापन

    यहां पर चट्टानों को काटा जाना है। यहां पर कई बार मौसम प्रतिकूल होने और ऊंचाई वाला क्षेत्र होने के कारण चुनौती ज्यादा है, फिर भी प्रयास है कि एक महीने तक शेष हिस्से की चट्टान को काटकर मार्ग बनाया जा सके। इस मार्ग की चौड़ाई दो मीटर रहेगी। यह वैकल्पिक मार्ग रहेगा, आगे इसके उपयोग को लेकर अथारिटी तय करेगी।

    दो जगह पर बनाए जाने पुल

    पिछले साल 31 जुलाई को आपदा में गौरी कुंड से केदारनाथ धाम को जाने वाले 17 किमी मार्ग को खासा नुकसान हुआ था। इस मार्ग को करीब ठीक लिया गया है। अभी रामबाड़ा और जंगल चट्टी के पास दो स्थान है, जहां पर रास्ता पूरी तरह वॉश आउट हो गया था वहां पर पुल बनाने काम चल रहा है।

    ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

    लोनिवि अधिकारियों के अनुसार रामबाड़ा पर वॉश आउट हुए स्थान पर एक ब्रिज को तैयार किया गया था। यात्रा को अधिक सुगम बनाने और यात्रियों की सुविधा के लिए एक और बैली ब्रिज बनाने की योजना है। इसके अलावा जंगल चट्टी में भी एक और पुल बनाने की योजना है।

     

    विज्ञापन

    Followed