Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   UP Vigilance raid in Bhagalpur, action taken at locations linked to clerk in disproportionate assets case

बिहार में UP विजिलेंस का छापा: खाद्य आपूर्ति विभाग के लिपिक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई, क्या है मामला?

Thu, 29 Jan 2026 04:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 29 Jan 2026 04:27 PM IST
सार

Bhagalpur News: भागलपुर में यूपी विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग के लिपिक गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर छापामारी की। पत्नी के नाम फ्लैट सहित कई स्थानों पर जांच हुई। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

UP Vigilance raid in Bhagalpur, action taken at locations linked to clerk in disproportionate assets case
भागलपुर में छापामारी के दौरान यूपी विजिलेंस के अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    भागलपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में छापामारी की है। यह कार्रवाई यूपी के मऊ जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनात गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर की गई है।


     
    न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित फ्लैट पर रेड
    यूपी विजिलेंस टीम ने भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में छापामारी की। बताया गया है कि यहां एक फ्लैट गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम से आवंटित है। छापामारी के दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेजों और कागजातों की गहन जांच की।

    विज्ञापन
     
    300 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
    जानकारी के अनुसार, गगन सिंह पर अपनी ज्ञात आय से करीब 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई थी, जिसके बाद न्यायालय से संपत्ति की सर्चिंग का आदेश प्राप्त किया गया।
    विज्ञापन



    पढ़ें- Bihar Police: कार से घूम रहे थे हत्या के आरोपी, पुलिस जांच में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद
     
    बांका और देवघर में भी हुई छापामारी
    गगन सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलनी कुसहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। विजिलेंस टीम ने उनके पैतृक गांव बांका के साथ-साथ देवघर में भी छापेमारी की है।
     
    भागलपुर स्थित फ्लैट में फिलहाल किराएदार रह रहे थे, जिनसे यूपी विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ने पूछताछ की। हालांकि इस पूरी कार्रवाई को लेकर यूपी विजिलेंस टीम ने मीडिया के सामने कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है। छापामारी के दौरान तिलकामांझी थाना की स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और टीम को सहयोग दिया। फिलहाल आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच जारी है। विजिलेंस की इस कार्रवाई में आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

    विज्ञापन

    Followed