फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए कर्मचारियों ने गधे को बना दिया जेब्रा

Sat, 11 Aug 2018 10:20 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्र की राजधानी काहिरा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक चिड़ियाघर के कर्मचारी पर्यटकों की संख्या बढ़ाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक तरकीब निकाली और गधे को जेब्रा बना दिया। उनकी ये तरकीब काम भी कर गई और वहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी आने लगे। लेकिन किसी गधे को जेब्रा में बदल देना तो असंभव है। दरअसल इसके लिए चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने एक गधे को पेंट करके उसे जेब्रा जैसा बना दिया। उन्होंने उसके ऊपर सफेद और काले रंग की पट्टियां बना दीं। लेकिन आखिर में उनकी इस चालाकी को एक छात्र ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


वीडियो बनाकर वायरल किया

21 साल का छात्र महमूद-ए-सराहनी 21 जुलाई को इंटरनेशनल गार्डन घूमने गया था। वहां उसने देखा कि लोग एक जानवर को जेब्रा बता रहे हैं। जिसपर पेंट किया हुआ था। जब उसने जानवर के कान देखे तो उसने चिड़ियाघर के कर्मचारियों की चालाकी पकड़ ली। उसने पेंट किए हुए उस गधे की एक वीडियो बनाई और फोटो भी लिए। उसने उन्हें  फेसबुक पर शेयर कर दिया। जो कि बाद में वायरल हो गई।

चि़ड़ियाघर प्रशासन ने गलती मानने से इंकार किया

चिड़ियाघर की ऐसी हरकत पर कई लोगों ने नाराजगी जताई तो कई ने मजाक उड़ाया। लोगों ने मजाकिया लहजे में लिखा कि चिड़ियाघर प्रशासन की कलात्मकता को धन्यवाद। इस बारे में पता चलते ही चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा कि उन्होंने जानवर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। उन्होंने अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें