जेलेंस्की ने सोमवार की देर रात अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह रूस को वास्तविक शांति वार्ता के लिए बाध्य करे। सितंबर के अंत तक वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ बातचीत की संभावना को खारिज कर रहे थे।
रूस यूक्रेन के बीच बीते करीब नौ महीनों से जारी युद्ध अभी थमा नहीं है। इस बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मॉस्को के दौरे पर हैं। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के तेवर थोड़े नरम पड़ गए हैं। जेलेंस्की यूक्रेन की शर्तों पर रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने सोमवार की देर रात अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह रूस को वास्तविक शांति वार्ता के लिए बाध्य करे। सितंबर के अंत तक में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ बातचीत की संभावना को खारिज करते हुए एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर भी किए थे। लेकिन उनकी ताजा बयानबाजी में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि, जेलेंस्की यूक्रेन की शर्तों पर ही रूस के साथ बातचीत को तैयार हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बातचीत के लिए अपनी सामान्य शर्तों सामान्य रखी हैं। इसमें उन्होंने यूक्रेन की सभी कब्जे वाली भूमि की वापसी, युद्ध से हुई क्षति के लिए मुआवजा, युद्ध अपराधों का मुकदमा चलाने की शर्त रखी है।
विज्ञापन
जेलेंस्की की शर्तें देखकर नहीं लगता है कि रूस इनको मानने के लिए राजी होगा। ऐसे में आगे देखना होगा कि वे बात बातचीत की दिशा में आगे कैसे बढ़ते हैं। पश्चिमी हथियार और सहायता यूक्रेन की रूस के आक्रमण से लड़ने की क्षमता के जरूरी है। युद्ध के शुरुआती चरण में लग रहा था कि यूक्रेन लंबे समय तक रूस का सामना नहीं कर पाएगा।