फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध के 500 दिन: जेलेंस्की ने तुर्की से कमांडर वापस बुलाए; भड़का मॉस्को, समझौता तोड़ने का आरोप

Sun, 09 Jul 2023 08:29 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्रेमलिन

सार

क्रेमलिन ने कहा कि अंकारा ने विनिमय समझौते के तहत लोगों को तुर्की में रखने का वादा किया था। सौदे के अनुसार मॉस्को को सूचित किया जाना चाहिए था, जबकि तुर्की ने ऐसा नहीं किया। फिलहाल, यूक्रेन और तुर्की ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है। 
 
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की कमांडरों और अन्य अधिकारियों के साथ। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन को एक साल से अधिक का समय हो गया है। युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की तुर्की की यात्रा से वापस लौट आए हैं। वह गैरीसन के पूर्व पांच कमांडरों को भी अपने साथ लाए हैं। इसी पर तिलमिलाए रूस ने पिछले साल किए गए कैदी विनिमय सौदे की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को कहा कि अंकारा ने विनिमय समझौते के तहत लोगों को तुर्की में रखने का वादा किया था। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि सौदे के अनुसार मॉस्को को इस कदम के बारे में सूचित किया जाना चाहिए था, जबकि तुर्की ने ऐसा नहीं किया।

गौरतलब है, यूक्रेन में नायकों के रूप में इन पांच कमांडरों ने पिछले साल मारियुपोल के दक्षिणी बंदरगाह की रक्षा का नेतृत्व किया था। मारियुपोल, यूक्रेन का सबसे बड़ा शहर है, जिसे रूस ने अपने कब्जे में कर लिया है। रूसी सेना ने तीन महीने की घेराबंदी के दौरान शहर को बर्बाद करके रख दिया। मारियुपोल के अंदर अबतक हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं। 

युद्ध के 500वें दिन, जेलेंस्की ने स्नेक आइलैंड का भी दौरा किया, जो एक काला सागर क्षेत्र था, जिसे रूसी सेना ने आक्रमण के दिन जब्त कर लिया था और बाद में छोड़ दिया था। वहीं, जेलेंस्की ने शनिवार को एक मिनट का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह और अन्य अधिकारी एक साथ चेक हवाई जहाज ( Czech aeroplane) में चढ़ने से पहले मुस्कुराते हुए दिखे। साथ ही कमांडरों से हाथ मिलाते और गले लगते भी नजर आए। 

इससे पहले, शुक्रवार को इस्तांबुल में तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मुलाकात करने के बाद जेलेंस्की ने कहा था कि हम अपने नायकों के साथ वापस घर लौट रहे हैं। उन्होंने आगे कहा था कि यूक्रेन के सैनिक डेनिस प्रोकोपेंको, श्योतस्लाव पालमार, सेरही वोलिंस्की, ओलेह खोमेंको और डेनिस श्लेहा वापस अपने रिश्तेदारों के साथ होंगे। 

कीव ने पिछले साल मई में यूक्रेनी रक्षकों को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था, जो एक स्टील प्लांट के नीचे सुरंगों और बंकरों में हफ्तों तक छिपे रहे थे। वहीं, रूस ने पिछले साल सितंबर में अंकारा की मध्यस्थता में कैदियों की अदला-बदली में उनमें से कुछ को उन शर्तों के तहत मुक्त कर दिया था, जिनके तहत कमांडरों को युद्ध के अंत तक तुर्की में रहना आवश्यक था। वहीं, ऐसे में यूक्रेन के सैनिकों को वापस स्वदेश भेजना रूस को समझ नहीं आ रहा है। हालांकि, जेलेंस्की ने ‘कमांडरों को घर लौटने की अनुमति क्यों दी जा रही है’ इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। वहीं, तुर्की की ओर से भी फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें