फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: जेलेंस्की ने पुतिन पर बोला हमला, कहा- युद्ध जारी रखने के लिए समय खरीदने की कोशिश कर रहा रूस

Tue, 20 May 2025 10:43 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह साफ है रूस अपने युद्ध और कब्जे को जारी रखने के लिए समय खरीदने की कोशिश कर रहा है। हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ताकि उनका दबाव रूसियों को अपना व्यवहार को बदलने के लिए मजबूर करे।
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन संघर्ष विराम की कोशिशें असफल रहने पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला बोला है। जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध और कब्जे को जारी रखने के लिए रूस समय खरीदने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन युद्ध विराम के लिए सहयोगियों के साथ काम रहा है। ताकि दबाव बनाकर रूस को अपने व्यवहार में बदलाव करने के लिए मजबूर किया जा सके।
विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा कि फिनलैंड के राष्ट्रपति से बात की। हमने भागीदारों के साथ अपने संपर्कों के बारे में एक-दूसरे को जानकारी दी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कल की बातचीत के बारे में चर्चा की। इसका मुख्य बिंदु है कि शांति के उद्देश्य से कूटनीति को अच्छी तरह से समन्वित किया जाना चाहिए और ठोस परिणामों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

जेलेंस्की ने लिखा कि यह साफ है कि रूस अपने युद्ध और कब्जे को जारी रखने के लिए समय खरीदने की कोशिश कर रहा है। हम अपने साझेदारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं ताकि उनका दबाव रूसियों को अपना व्यवहार को बदलने के लिए मजबूर करे। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जो प्रतिबंध लगाकर युद्ध के जिम्मेदार लोगों को सबक सिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हमसे जो हो सकता है, हम कर रहे', राष्ट्रपति ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को बताया सज्जन व्यक्ति
 
उन्होंने कहा कि यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन रूस की अस्वीकार्य मांगों का कड़े जवाब के साथ सामना किया जाना चाहिए। इसमें कोई संदेह नहीं है कि युद्ध का अंत बातचीत की मेज पर ही होना चाहिए। मेज पर रखे गए प्रस्ताव स्पष्ट और यथार्थवादी होने चाहिए। यूक्रेन किसी भी ऐसी वार्ता के लिए तैयार है जो परिणाम दे। अगर रूस अवास्तविक शर्तें रखना और प्रगति को कमजोर करना जारी रखता है तो इसके कठोर परिणाम होंगे।

रूस के साथ संभावित युद्ध विराम वार्ता पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत के बाद, सोमवार (स्थानीय समय) को ज़ेलेंस्की ने मास्को के इरादों में विश्वास की कमी का हवाला देते हुए, युद्ध विराम के लिए रूस की तत्परता के बारे में अपनी अनिश्चितता व्यक्त की थी।

जेलेंस्की ने कहा कि मैं रूसी पक्ष के सिद्धांतों के बारे में नहीं जानता। जैसा कि मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हमारी बातचीत से समझा। रूस जानना चाहता है कि हम सिद्धांतों को किस तरह देखते हैं और वे न केवल युद्धविराम देखना चाहते हैं। बल्कि वे कुछ और समझौते भी चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हम शांति चाहते हैं, लेकिन हमें यकीन नहीं कि रूस...', युद्धविराम के प्रयासों के बीच बोले जेलेंस्की

ट्रंप और पुतिन की बातचीत
गौरतलब है कि इन दिनों रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर कोशिशे तेज होती हुई दिख रही है। जिसके लिए बीते सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा भी की है। ट्रंप के साथ दो घंटे से अधिक देर तक हुई बातचीत में पुतिन ने कहा कि, दोनों देशों के बीच समझौते के बाद युद्धविराम संभव है। उन्होंने वार्ता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन संघर्ष विराम और युद्ध को खत्म करने के लिए तत्काल शांति वार्ता शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें