फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ‘भारतवंशी होने के कारण विवेक रामास्वामी को वोट नहीं’, लेखिका कूल्टर ने उनके सामने दी दो टूक राय

Thu, 09 May 2024 11:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी के पॉडकास्ट प्रोग्राम में लेखिका एन कूल्टर ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होते तो वह उन्हें वोट नहीं देती। रिपब्लिकन नेता ने लेखिका की तारीफ की है। 

विज्ञापन
विवेक रामास्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के अमिरिकी रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी को अमेरिकी लेखिका एन कूल्टर ने कुछ ऐसा कह दिया कि उन्हें अजीब सी स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल रिपब्लिकन नेता के ही पॉडकास्ट प्रोग्राम में लेखिका एन कूल्टर ने कहा कि रामास्वामी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होते तो वह उन्हें वोट नहीं देती। ऐसा इसलिए क्योंकि रामास्वामी एक भारतीय हैं। 

विज्ञापन


मैं कूल्टर का सम्मान करता हूं- रामास्वामी 
रिपब्लिकन नेता रामास्वामी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि वह कूल्टर का सम्मान करते हैं क्योंकि उन्होंने हिम्मत से अपनी बात कही। उन्होंने आगे लिखा ‘एन कूल्टर ने मेरे मुंह पर साफ-साफ कहा कि वह मुझे वोट नहीं दे सकतीं क्योंकि मैं एक भारतीय हूं। मैं उनसे असहमत हूं लेकिन उनका उनका सम्मान करता हूं क्योंकि उनमें अपनी बात रखने की हिम्मत है।’ रामास्वामी ने बताया कि पॉडकास्ट की शुरुआत से ही कूल्टर ने उन पर  निशाना साधना शुरू कर दिया था। हालांकि, दोनों के बीच शानदार बहस हुई और इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को चुनौती दी। 

रामास्वामी ने दिया है डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन
बता दें कि इससे पहले रामास्वामी भी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल थे, लेकिन कॉकस चुनाव के बाद उनका जनाधार कमजोर साबित हुआ। व्हाइट हाउस की रेस में शामिल रामास्वामी आयोवा में चौथे नंबर पर रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में पिछड़ने के बाद रामास्वामी ने ट्रंप के समर्थन का फैसला लिया था। इससे ट्रंप की स्थिति और मजबूत हो गई है। रामास्वामी ने रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों और मतदाताओं को 'अमेरिका फर्स्ट देशभक्त' (America First patriot) नेता ट्रंप का समर्थन करने की अपील की। गौरतलब है कि ट्रंप और रामास्वामी अपने अभियान के दौरान पहले भी एक-दूसरे की तारीफ करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें