फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yeman: 'इस्राइल से व्यापार करने वाली किसी भी कंपनी के जहाज को बनाएंगे निशाना', हूती विद्रोहियों ने दी चेतावनी

Mon, 28 Jul 2025 04:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस (ग्रीस)

सार

Yeman: हूती विद्रोहियों ने घोषणा की है कि वे उन सभी जहाजों पर हमले करेंगे जो इस्राइल से व्यापार करने वाली कंपनियों के हैं, चाहे वे किसी भी देश के क्यों न हों। ईरान समर्थित संगठन ने कहा कि यह कदम वह गाजा युद्ध के विरोध और फलस्तीनी जनता के समर्थन में उठा रहे हैं। इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक वे कई जहाजों पर हमले कर चुके हैं, जिससे लाल सागर में समुद्री परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
लाल सागर में जहाज पर हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन के विद्रोही समूह हूती ने घोषणा की है कि वह उन सभी व्यापारी जहाजों को निशाना बनाएगा, जो इस्राइली बंदरगाहों से व्यापार करते हैं, चाहे व किसी भी कंपनी या किसी भी देश के क्यों न हो। हूती विद्रोहियों ने इसे इस्राइल के खिलाफ अपने अभियान के अगले चरण का हिस्सा बताया है। 
विज्ञापन


ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गाजा पट्टी में इस्राइल-हमास युद्ध के जवाब में व्यापारी जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया था। उनका कहना है कि यह हमले फलस्तीनी जनता के समर्थन में किए जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में उनके हमलों ने लाल सागर में समुद्री परिवहन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जहां से हर साल लगभग एक ट्रिलियन डॉलर का सामान गुजरता है।

ये भी पढ़ें: थाईलैंड-कंबोडिया में बिना शर्त युद्धविराम, मलयेशिया का एलान; US-चीन भी रहे मौजूद
विज्ञापन


'इस्राइली से व्यापार करने वाले किसी भी जहाज को बनाएंगे निशाना'
हूती विद्रोहियों ने रविवार रात अपनी घोषणा में कहा कि उन्होंने इस्राइल के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों को तेज करने और समुद्री नाकेबंदी के चौथे चरण को लागू करने का फैसला किया है। हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी कि वे उन सभी जहाजों को निशाना बनाएंगे, जो इस्राइली बंदरगाहों से व्यापार करते हैं, चाहे वह कंपनी किसी भी देश की हो और चाहे वह जहाज कहीं भी जा रहा हो, यदि वह हमारे सशस्त्र बलों की पहुंच में आया तो उस पर हमला किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश इस बढ़ते टकराव से बचना चाहते हैं, तो उन्हें इस्राइल पर दबाव डालना चाहिए कि वह गाजा में युद्ध बंद करे और वहां की नाकेबंदी हटा ले। 

दो बड़े मालवाहक जहाजों को बनाया निशाना
इस महीने की शुरुआत में हूती विद्रोहियों ने दो लाइबेरिया के झंडे और ग्रीस के स्वामित्व वाले दो बड़े मालवाहक जहाजों पर हमला किया। इन जहाजों के नाम 'मैजिक सीज' और 'इटर्निटी सी' थे। 'इटर्निटी सी' पर हमले में चालक दल के चार सदस्य मारे गए और 11 को बंदी बना लिया गया, जबकि 'मैजिक सीज' के चालक दल के सभी 22 सदस्यों को जहाज डूबने से पहले बचा लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गाजा में राहत की घोषणा के एक दिन बाद ही इस्राइल ने की बमों की बारिश, 34 की मौत; कई घायल

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के साथ समझौते पर दी थी सहमति
नवंबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच हूती विद्रोहियों ने 100 से ज्यादा जहाजों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया है। युद्ध के दौरान एक संक्षिप्त युद्धविराम के समय उन्होंने हमले रोक दिए थे, लेकिन फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर उन पर हवाई हमले किए गए। मई में अमेरिका ने हूती विद्रोहियों से एक समझौता किया, जिसके तहत अमेरिका ने हवाई हमले रोकने पर सहमति दी, बशर्ते हूती समुद्री हमले बंद कर दें। हालांकि, हूती विद्रोहियों ने कहा कि यह समझौता उनके उन हमलों पर लागू नहीं होता जो वे उन जहाजों पर कर रहे हैं जिन्हें वे इस्राइल से जुड़ा हुआ मानते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें