चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस
- फोटो : PTI
चीन में रविवार को कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए जिनमें से पांच में यह संक्रमण घरेलू स्तर पर फैला है। कोरोना के क्रेंद रहे वुहान के 13 प्रशासनिक जिलों में से नौ जिलों को 'कम जोखिम वाल क्षेत्र' घोषित किया गया जो स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर इशारा करता है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को चीन में कोरोना के 30 नए मामलों के अलावा, 47 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दिए थे लेकिन वह पॉजिटिव थे। आयोग ने कहा कि बिना लक्षण वाले 1,024 मरीज अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं। इनमें 244 विदेश से संक्रमित होकर आए लोग हैं। दरअसल, शोधकर्ताओं ने पाया है कि बिना लक्षण वाले मरीज दूसरों तक संक्रमण फैलाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।
ये वो लोग हैं जो दिखने में स्वस्थ जरूर हैं लेकिन दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। बिना लक्षण वाले संक्रमण के मामलों का पता टेस्टिंग से ही लगाया जा सकता है। ऐसे लोगों को जल्द ही वुहान से बाहर ले जाया जाएगा।
इसके बाद ट्रेनें चल सकेंगी, उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी, और बाहर निकलने को लेकर पाबंदी खत्म हो जाएगी। अब यहां शॉपिंग मॉल खुल गए हैं। लोग यहां मास्क पहनकर आ रहे हैं। यह वही शहर है जहां से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी।
इस शहर में कारखानों को फिर से शुरू करने की अनुमति है, श्रमिक यहां लौट आए हैं। शॉपिंग मॉल फिर से खुल गए हैं, लेकिन वे काफी हद तक खाली हैं, अधिकांश लोग अभी भी आवश्यक कामों के लिए भी बाहर जाने से डरते हैं।