थाईलैंड के राष्ट्रीय जल आयोग ने बताया, देश के 24 बांधों में पानी खतरे के निशान तक जा चुका है। थाईलैंड के 34 प्रांत इस समय बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं।
थाईलैंड की मशहूर पर्यटन नगरी फुकेट बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सौ-सौ मिमी से ज्यादा बारिश के बाद 30 साल की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रही है। शहर के अधिकतर इलाकों में पांच फुट तक पानी भर जाने से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ जाना पड़ा है। थाईलैंड के राष्ट्रीय जल आयोग ने बताया, देश के 24 बांधों में पानी खतरे के निशान तक जा चुका है। थाईलैंड के 34 प्रांत इस समय बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
भोजन के तौर पर कीड़े इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा सिंगापुर
सिंगापुर फूड एजेंसी (एसएफए) कीडों को इंसानी भोजन के तौर पर इस्तेमाल देने पर विचार कर रही है। इसके लिए एसएफए ने खाद्य व पशु उद्योगों से प्रतिक्रिया मांगी है। कीड़ों को खाने की मंजूरी दिए जाने के बाद झींगुर, गुबरैला, मधुमक्खी व पतेंगे जैसे कीड़ों को भोजन के तौर पर इस्तेमाल हो सकेगा। एएफए इन कीड़ों को सीधे या प्रोटीन बार आदि में मिलाकर खाने की इजाजत देने पर विचार कर रहा है। एजेंसी
कोलंबिया में बस पलटी, 20 यात्रियों की मौत, 15 घायल
बोगोटा। दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया में पैन अमेरिकन हाइवे पर एक बस पलटने से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिम में पोपायन के पास हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि मृतकों और घायलों को निकालने में नौ घंटे लग गए। बस टुमाको से कैली की तरफ जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की शुरुआती वजह ब्रेक में मैकेनिकल गड़बड़ी नजर आ रही है।