फ्रांस में यूरोसैटरी 2024 डिफेंस शो में भारत पवेलियन का उद्घाटन भारतीय राजदूत जावेद अशरफ ने किया। इस मौके पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के निदेशक मनोज जैन और केवी सुरेश कुमार, फ्रांस में भारत के रक्षा इताशे ब्रिगेडियर जुबिन भटनागर और डीपीएसयू, डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के चार मछुआरों को पकड़ा
तमिलनाडु के पुदुकोट्टई के चार मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने के आरोप में पकड़ लिया। इन मछुआरों की पहचान के. पार्थिबन, के. सारथी, के. मुरली, एन. रामदास के तौर पर की गई है। मछुआरों के पास से नाव भी जब्त कर ली गई। नाव को कांकेसंथुराई नौसेना शिविर में ले जाया गया।
धर्मशाला में अमेरिकी प्रतिनिधि मैककॉल ने कहा, 'राष्ट्रपति बिडेन 'रिजोल्व तिब्बत एक्ट' पर हस्ताक्षर करेंगे'
धर्मशाला पहुंचे माइकल मैककॉल
- फोटो : एएनआई
मंगलवार को धर्मशाला की महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत करते हुए, अमेरिकी हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के रिपब्लिकन चेयर, माइकल मैककॉल, जो अमेरिका से एक द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, ने राष्ट्रपति जो बिडेन के 'रिजोल्व तिब्बत एक्ट' पर हस्ताक्षर करने के इरादे की पुष्टि की, जिसे पिछले सप्ताह कांग्रेस द्वारा पारित किया गया था। पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी सहित अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मिलने के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचा।
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अधिकारियों ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। रिजोल्व तिब्बत एक्ट चीन के साथ अपने शासन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए तिब्बती नेताओं के साथ फिर से जुड़ने का आग्रह करता है।
मैककॉल ने कांग्रेस द्वारा पारित विधेयक के महत्व पर जोर देते हुए दलाई लामा के साथ आगामी बैठक के बारे में उत्साह व्यक्त किया। मैककॉल ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका तिब्बत के लोगों के साथ खड़ा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति बिडेन विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे, तो मैककॉल ने पुष्टि की, 'हां, वह करेंगे।' अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा पेलोंसी ने कहा, 'यहां आना बहुत रोमांचक है।'