फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: मॉस्को में हुए हमले पर रूसी राजदूत ने दिया बयान, पाकिस्तान में कोयला खदान ढहने से पांच की मौत

Sat, 30 Mar 2024 06:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मूसलाधार बारिश के कारण कोयला खदान ढह गई, जिसमें पांच श्रमिकों की दबकर मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शव को अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलुचिस्तान में भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से कम से कम पांच खदान श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घर खदान में काम करने वाले बाहरी श्रमिकों के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के कारण कोयला खदान ढह गई, जिसमें पांच श्रमिकों की दबकर मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शव को अस्पताल में भेज दिया गया है, जहां से उनके शवों को उनके गृहनगर भेज दिया जाएगा। भारी बारिश के कारण उसी इलाके में सात अन्य लोगों की भी मौत हो गई। 

मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले पर रूसी राजदूत ने दिया बयान

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने मॉस्को के पास 22 मार्च को हुए भयानक आतंकवादी हमले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "दूतावास को अभी भी इस हमले की निंदा करने वाले और शोक संदेश मिल रहे हैं। पीड़ितों और मृतकों के परिजनों के प्रति इस भावना की हम सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनीतिक पार्टियों के नेता, मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रूस के समर्थन में बयान दिए।"

पाकिस्तान विस्फोट में 1 की मौत, 14 घायल
पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में एक बम विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह विस्फोट बलूचिस्तान के हरनाई जिले में एक विस्फोटक उपकरण के फटने के बाद हुआ। किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन जातीय बलूच चरमपंथी अक्सर सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने प्रांत की खनिज संपदा के दोहन के लिए संघीय सरकार को दोषी ठहराया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की और अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।
 

रूसी अधिकारी ने आतंकवाद के खिलाफ किया ट्वीट
रूस के राजदूत ने नई दिल्ली में शनिवार को कहा कि रूस भारत सहित अन्य देशों के साथ मिलकर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय रूप से आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए निर्णायक रूप से प्रतिबद्ध हैं। राजदूत डेनिस अलीपोव ने ट्वीट करते हुए कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले को भयानक आतंकवादी हमला बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, राजनीतिक दलों के नेताओं, मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सार्वजनिक कार्यकर्ताओं द्वारा रूस को समर्थन में मजबूत बयान दिया गया। सभी टिप्पणियों में आतंकवाद को अस्वीकार किया गया।

रूस आंतकी हमला: 134 मृतकों की पहचान
रूस के क्रोकस सिटी हॉल में हाल में ही हुए हमलों में 134 मृतकों की पहचान हो चुकी है। जांचकर्ता पीड़ितों के साथ लगन से काम कर रहे हैं। जांच समिति ने कहा कि हम अथक प्रयास कर रहे हैं। जांचकर्ता और फोरेंसिक विशेषज्ञ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। संदिग्ध अपराधियों के साथ भी पूछताछ की जा रही है। रूसी मंत्रालय के अनुसार, आतंकी हमले में पांच बच्चों सहित 144 लोगों की मौत हो गई है। आतंकियों के हमलों में करीब 500 लोग घायल भी हुए हैं। 

 

इमरान खान और जेल अधीक्षक के बीच एसओपी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और अदियाला जेल के अधीक्षक के बीच उनकी बैठकों और मुलाकात से जुड़ी एसओपी पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एसओपी के अनुसार, खान ने तीन फोकल व्यक्तियों- पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान, शेर अफजल मारवत और बैरिस्टर उमैर नियाजी को नियुक्त किया है। प्रत्येक फोकल जेल के भीतर बैठकों के लिए दो व्यक्तियों को नामित कर सकता है। बैठकें सप्ताह में दो बार की जा सकती हैं- मंगलवार को परिवार के सदस्यों के लिए और गुरुवार को कानूनी प्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों के लिए। जेल रिपोर्ट के मुताबिक, 26 मार्च को 10 लोग और 28 मार्च को 18 लोग खान से मिले।

जापान: 5 मौतों के बाद फैक्टरी पर कार्रवाई
जापान में एक फैक्टरी में पांच लोगों की मौत और 100 से अधिक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने ओसाका संयंत्र में छापा मारा। कंपनी का कहना है कि उसे बीमारियों के बारे में बहुत कम जानकारी है। इसमें किडनी की विफलता भी शामिल है। सरकारी स्वास्थ्य अधिकारियों के सहयोग से उत्पादों की जांच चल रही है। 
 

नेपाल : नदी में गिरी टैक्सी 5 की हुई मौत, एक लापता
नेपाल के चितवन जिले में शनिवार सुबह छह यात्रियों को ले जा रही एक  टैक्सी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं और एक नाबालिग लड़के सहित पांच लोगों की मौत हो गई। चितवनजिले की पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे हुई जब टैक्सी, जो काठमांडो से गोरखा जिले की ओर जा रही थी। टैक्सी इच्छाकामना ग्रामीण नगर पालिका स्थित त्रिशूली नदी में 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यात्रियों में एक, 18 वर्षीय लड़का, कथित तौर पर लापता है। मृतकों में दो महिलाएं हैं, जिनमें से एक 71 साल की थी और एक नौ साल का लड़का था।
 
विज्ञापन

नेपाल का चीन से 14 सीमा चौकियां खोलने का आह्वान
नेपाल ने चीन से तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र के साथ 14 पारंपरिक सीमा चौकियों  को न केवल द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्य के लिए, बल्कि लोगों की आवाजाही के लिए भी फिर से खोलने का आग्रह किया है। उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों के मंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) व तिब्बत स्वायत्त क्षेत्रीय समिति के सचिव वांग जुनझेंग के साथ एक बैठक मेंे नेपाली उत्पादों के निर्यात के महत्व को भी रेखांकित किया। मार्च में पदभार संभालने के बाद श्रेष्ठ अपनी पहली चीन यात्रा पर  ल्हासा में थे। उन्होंने काठमांडो-ल्हासा बस सेवा फिर शुरू करने का भी आह्वान किया। श्रेष्ठ चीन के साथ कुछ और समझौते भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें