लाओस में भारतीय दूतावास ने गोल्डन ट्राइएंगल स्पेशल इकोनॉमिक जोन में साइबर धोखाधड़ी केंद्रों से 14 भारतीय युवाओं को बचाया। अधिकारी इनकी सुरक्षित भारत वापसी को लेकर लाओस अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। अबतक 548 भारतीयों को बचाया गया है।
ब्रिटेन में प्रवासी नागरिकों के विरोध में हिंसक झड़पें थम नहीं रहीं हैं। पुलिस ने 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं लगातार हो रही हिंसा को लेकर यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को दंगों में भाग लेने पर पछतावा होगा। इधर, प्रदर्शनकारियों ने प्रवासी नागरिकों से संबंधित कार्यालयों पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। उधर, सरकार ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस संबंध में दोबारा एक कोबरा बैठक बुलाई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दी है।