दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी और कोच माइक प्रॉक्टर का 77 साल की आयु में निधन हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक माइक प्रॉक्टर आयु से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। सर्जरी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उन्हें बचाने में असफल रहे। उनकी पत्नी मैरीना ने दक्षिण अफ्रीकी वेबसाइट न्यूज 24 को बताया कि सर्जरी के दौरान उन्हें एक जटिलता का सामना करना पड़ा और आईसीयू में रहने के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया।

ऑलराउंडर क्रिकेटर रहे माइक प्रॉक्टर दक्षिण अफ्रीकी टीम के पहले कोच होने के अलावा इंग्लिश काउंटी ग्लॉस्टरशायर से भी जुड़े रहे। तेज गेंदबाज और हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज की छवि रखने वाले प्रॉक्टर ने करियर में सात टेस्ट मैच खेले। हालांकि, रंगभेद के कारण दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर के तौर पर उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा नहीं चला। प्रॉक्टर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मैच रेफरी के पैनल में भी रहे। प्रॉक्टर ने 401 प्रथम श्रेणी खेल खेले, जिसमें 36.01 की औसत से 48 शतक और 109 अर्द्धशतक के साथ 21,936 रन बनाए। उन्होंने 19.53 की औसत से 1,417 विकेट भी लिए।
भारत और सऊदी के विदेश मंत्रियों की वार्ता
- फोटो : ANI
म्यूनिख दौरे पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद से मिले। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच भारत और सऊदी की रणनीतिक साझेदारी और पश्चिम एशिया में चार महीने से अधिक समय से जारी हिंसक संघर्ष के मद्देनजर उपजे मानवीय संकट को लेकर विस्तार से वार्ता हुई।
चीनी समकक्ष से भी मिले जयशंकर
जयशंकर ने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस से इतर चीनी समकक्ष वांग यी से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के नेताओं के बीच काफी संक्षिप्त बातचीत हुई।
रॉकेट का सफल प्रक्षेपण (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
जी-7 ने नवलनी की मौत पर रूस से स्पष्टीकरण की मांग की
जी-7 के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को रूस से राष्ट्रपति पुतिन के प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की मौत की परिस्थितियों को पूरी तरह से स्पष्ट करने का आह्वान किया। जी-7 की अध्यक्षता कर रहे इटली की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एलेक्सी नवालनी की हिरासत में मौत पर सभी आक्रोशित हैं। नवलनी को भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए अनुचित रूप से सजा सुनाई गई थी। रूस को उनकी मौत के बारे में रुख स्पष्ट करना चाहिए।
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay