मंदिर में तोड़फोड़ करते आरोपी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कनाडा के पील क्षेत्र में भारतीय मूल के 41 साल के जगदीश पंढेर पर मंदिरों में तोड़फोड़ और दान पात्र से पैसे चुराने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पील पुलिस ने ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में अन्य पुलिस विभागों के सहयोग से घटनाओं की जांच की और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। पील क्षेत्रीय पुलिस ने कहा कि पिछले साल मार्च और अगस्त माह के बीच अधिकारियों ने मंदिरों में तीन बार हुई चौरी की जांच की। साथ ही मंदिर में लगे कैमरों की मदद से दान पात्र से पैसे निकालते हुए एक चोर की तस्वीरें कैद की। जांचकर्ताओं के मुताबिक, यह अपराध पूजा स्थलों से नकदी चुराने की मंशा से किए गए हैं, न कि नफरत से प्रेरित था।