सिंगापुर की एक क्षेत्रीय समुद्री एजेंसी के मुताबिक भारत के बंदरगाहों और लंगरगाहों पर जनवरी से जून 2024 तक जहाजों के खिलाफ सशस्त्र डकैती की दो घटनाएं सामने आई हैं। एशिया में जहाजों के खिलाफ समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती का मुकाबला करने पर सिंगापुर में क्षेत्रीय सहयोग समझौते के कार्यकारी निदेशक कृष्णस्वामी नटराजन ने कहा कि जबकि पिछले साल भारतीय बंदरगाहों और लंगरगाहों में तीन घटनाएं हुईं थी। उन्होंने बताया कि ऐसी सभी डकैतियों में नाममात्र की वस्तुओं और कुछ मामलों में इंजन के पुर्जे और स्क्रैप की चोरी शामिल थी, जिनकी काले बाजार में काफी मांग है।
कृष्णस्वामी नटराजन ने रीकैप सूचना साझाकरण केंद्र (आईएससी) की तरफ से एशिया में समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती (एआरएएस) पर जारी अर्धवार्षिक रिपोर्ट (जनवरी-जून 2024) में बताया, कि जनवरी से जून 2024 तक हिंद महासागर क्षेत्र में जहाजों के खिलाफ सशस्त्र डकैती की कुल 12 घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा, इनमें से अधिकांश घटनाएं, 10 घटनाएं बांग्लादेश के बंदरगाहों और लंगरगाहों में हुईं, जहां अपराधी अंधेरे में जहाजों पर चढ़े और जहाज के सामान चुरा लिए। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में बांग्लादेश के बंदरगाहों और लंगरगाहों में केवल एक घटना दर्ज की गई।
विज्ञापन
भारतीय मूल के डॉक्टर ने यूएई में किया कमाल
यूएई में भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने अभूतपूर्व चिकित्सा प्रक्रिया को करके दिखाया है। बता दें कि भारतीय मूल के डॉक्टर ने चार साल की भारतीय लड़की पर यूएई में पहला बाल चिकित्सा लिवर प्रत्यारोपण किया है। यह देश में पहला जीवित डोनर बाल चिकित्सा लिवर प्रत्यारोपण भी था। बुर्जील मेडिकल सिटी (बीएमसी) में डॉ. रेहान सैफ के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम की तरफ से यह सर्जरी की गई। बता दें कि अबू धाबी में जन्मी मरीज रजिया खान को प्रोग्रेसिव फैमिलियल इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस टाइप 3 (पीएफआईसी) नाम का एक दुर्लभ, आनुवंशिक लिवर की बिमारी से जूझ रही थी। जबकि तीन साल पहले भारत में राजिया के परिवार की पहली बेटी भी इसी बीमारी के कारण मर चुकी थी।
पीओके में भीषण सड़क हादसा, छह बच्चों समेत, 14 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को एक गाड़ी के गड्ढे में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। जबकि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा तब हुआ, जब नीलम घाटी जिले के डोलियान इलाके में लाईसवा बारी दर्रा रोड को पार करते समय गाड़ी गड्ढे में गिर गई। वहीं एंबुलेंस और बचाव सेवा रेस्क्यू 1122 के अनुसार, यह हादसा तब हुआ, जब गाड़ी लीपा घाटी से मुजफ्फराबाद की ओर जा रहा था। मृतकों में चालक, छह बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं