फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा मानव पिरामिड महोत्सव स्पेन के सैंटा टेकला फेस्टिवल में हुआ संपन्न

Sat, 13 Oct 2018 04:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्पेन में मानव पिरामिड
विज्ञापन
स्पेन के उत्तर पूर्वी भाग का टेरागोना शहर रोंमांच से भर जाता है जब दुनिया के सबसे बड़े मानव पिरामिड महोत्सव का आयोजन यहां होता है। पिछले दिनो स्पेन में इस महोत्सव का 27वां वार्षिक आयोजन हुआ जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस मुकाबले में विश्व के अलग- अलग देशों से 42 टीमों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन को 18वीं सदी से कैटालान संस्कृति का हिस्सा माना जाता है। हालांकि स्पेन से कैटालोनिया के अलग होने के लिए 2017 में कराए गए जनमत संग्रह पर रोक लगा दी गई थी।
 

इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से भी 18 लोगों की टीम पहुंची थी जो दही हांडी की सबसे दमदार टोली कहलाती है। इसे कैटलोनिया की सरकार ने ट्रेडिशनल फेस्टिवल ऑफ नेशनल इंट्रेस्ट घोषित कर रखा है। इतना ही नहीं हर साल टूरिस्ट्स भी इसमें हिस्सा लेते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें