फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के ठिकाने पर किया हमला; पाकिस्तान में तीन महिलाओं पर एसिड अटैक

Tue, 03 Sep 2024 11:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
अमेरिकी सैन्य बल यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया है कि उन्होंने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि, 'पिछले 24 घंटों में, यूएस सेंट्रल कमांड (USCENTCOM) बलों ने यमन में हूती विद्रोही नियंत्रित क्षेत्र में दो मिसाइल प्रणालियों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। ये मिसाइल प्रणालियां क्षेत्र में अमेरिकी और गठबंधन बलों और व्यापारिक जहाजों के लिए एक खतरा थीं। ये कार्रवाई मेरीटाइम (नौवहन) की स्वतंत्रता की रक्षा करने और अंतर्राष्ट्रीय जल को अमेरिकी, गठबंधन और व्यापारिक जहाजों के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए की गई थी।'
विज्ञापन


 

अमेरिका में परेड के दौरान गोलीबारी, पांच घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क में सोमवार को वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड के दौरान गोलीबारी की घटना घटी। एक बंदूकधारी ने कुछ लोगों के समूह पर गोलीबारी कर दी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। न्यूयॉर्क में हर साल कैरेबियाई मूल के लोग परेड का आयोजन करते हैं। इसी परेड के दौरान गोलीबारी की घटना घटी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने भी एक्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का किया समर्थन

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के पैनल ने भी देश में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का समर्थन किया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने अपने फैसले में ब्राजील में एक्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला दिया था। अब 11 जजों के पैनल ने भी एकमत होकर उस फैसले का समर्थन किया है। 

USA: रेस्तरां में घुसी अनिंयत्रित कार, हादसे में दो की मौत

अमेरिका के मिनेपोलिस उपनगर में स्थित एक रेस्तरां में अनियंत्रित कार घुस गई। जिससे रेस्तरां में मौजूद दो लोगों की मौत हो गई। घटना पाटियो रेस्तरां की है, जहां एक कार सवार ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार रेस्तरां में मौजूद लोगों को कुचलती चली गई। हादसे के वक्त रेस्तरां में कई स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे, जो पार्टी कर रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत के अलावा कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में तीन महिलाओं पर एसिड अटैक

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शादी का प्रस्ताव ठुकराने के आरोप में एक मां और बेटी समेत तीन महिलाओं पर एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया गया। ये वारदात लाहौर से करीब 390 किलोमीटर दूर पंजाब के मुजफ्फरगढ़ जिले में हुई। जानकारी के मुताबिक सभी पीड़ित महिलाएं सो रही थी, तभी कथित तौर पर दो संदिग्धों - मुहम्मद इमरान और उसके छोटे भाई इरफान - ने घर में घुसकर उन पर एसिड फेंक दिया। तीनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने घटना का संज्ञान लिया और पुलिस महानिरीक्षक को तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। मरियम ने कहा, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा करने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा 5 मामलों में बरी
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया पांच अलग-अलग मामलों में बरी कर दी गई हैं। इनमें फर्जी जन्मदिन मनाने व अपराधियों के समर्थन के आरोप शामिल हैं। ढाका के अति. मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट महबुबुल हक की कोर्ट ने उन्हें चार मामलों में बरी करने के आदेश जारी किए। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तोफज्जल हुसैन ने उन्हें अन्य केस में बरी कर दिया। प्रतिवादी, 79 वर्षीय बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया को वादी के अदालत में पेश नहीं होने के बाद बरी कर दिया गया।  

खालिदा जिया पर जनवरी 2016 में मुक्ति संग्राम पीड़ितों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों के लिए जिया और बीएनपी नेता गायेश्वर चंद्र रॉय के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। खालिदा जिया गत 5 वर्षों से घर में नजरबंद थीं और गत माह राष्ट्रपति द्वारा क्षमादान के बाद घर लौटी हैं।
 
विज्ञापन

यूएई:  प्रदर्शनकारियों को माफी
यूएई के नेता शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान ने अपने देश में बांग्लादेश को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे 57 बांग्लादेशी नागरिकों को माफी दे दी है। इनको त्वरित सुनवाई में दोषी ठहराया गया था। एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें