श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े भारतीय मछुआरे
- फोटो : getty
अफ्रीकी देश सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल ने एलान किया है कि 25 फरवरी को होने वाले आम चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। इसके बाद इस फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और सरकार विरोधी प्रदर्शन किए। पुलिस ने कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं अमेरिका ने इस फैसले की आलोचना की है और जल्द ही चुनाव की नई तारीखों का एलान करने की मांग की है। यूरोपीय संघ ने भी सेनेगल की सरकार के फैसले की आलोचना की है।
सेनेगल के राष्ट्रपति ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर सहमति नहीं बन पा रही है। सैल ने कहा कि नवंबर 2023 को चुनाव की तारीखों के लिए जो चुनावी कानून लागू हुए थे, उन्हें भी हटाया जा रहा है। अपने संबोधन में सैल ने चुनाव की नई तारीखों का कोई एलान नहीं किया। इसके चलते राजधानी दकार में कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया है।