फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: पाकिस्तान में पोलियो के चार नए मामले मिले, इस साल अब तक 37 मरीज मिले

Sat, 19 Oct 2024 08:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
पाकिस्तान में पोलियो वायरस संक्रमण के चार नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान में इस साल पोलियो संक्रमण के मामले बढ़कर 37 हो गए हैं। पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने शुक्रवार को बलूचिस्तान में तीन और खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो संक्रमण का एक मामला मिलने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलूचिस्तान के पिशिन इलाके में एक लड़की पोलियो वायरस से संक्रमित मिली है। वहीं चमन और नोशकी इलाके में दो लड़के इस वायरस से संक्रमित मिले हैं। खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत इलाके की एक लड़की में भी वायरस की पुष्टि हुई है। इस साल पाकिस्तान में पोलियो के मामले बढ़कर 37 हो गए हैं। इनमें से 20 मामले अकेले बलूचिस्तान और 10 सिंध, पांच खैबर पख्तूनख्वा और एक-एक पंजाब और इस्लामाबाद में मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सिर्फ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ही पोलियो संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। 
 

श्रीलंका के चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय-तमिल समुदाय की शिक्षा के लिए भारत ने दोगुनी की आर्थिक मदद दोगुनी

भारत सरकार ने श्रीलंका के चाय बागानों में काम करने वाले गरीब भारतीय-तमिल समुदाय की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दोगुनी करने का फैसला किया है। अब भारत इस मद में आर्थिक अनुदान के तहत 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपये देगा। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और श्रीलंका सरकार के मंत्री जेएम तिलक जयासूर्या ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। संतोष झा ने कहा कि चाय बागान वाले इलाकों में 9 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। 

 

श्रीलंका ने 17 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

श्रीलंका ने 17 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। इन मछुआरों को श्रीलंका की जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था। अब इन्हें रिहा किया गया है। श्रीलंका की जेल से रिहा होकर भारतीय मछुआरे भारत लौट रहे हैं। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी है। दोनों देशों के मछुआरे अक्सर जल सीमा का उल्लंघन करने के चलते गिरफ्तार होते रहते हैं। कई मौकों पर श्रीलंकाई नौसेना ने पाल्क जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर फायरिंग भी की है। पाल्क जलडमरूमध्य एक संकरा इलाका है, जो तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करता है। अक्सर इस इलाके में दोनों देशों के मछुआरों को सीमा उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है।  
 

पाकिस्तान पुलिस ने पकड़े सात आतंकी

पाकिस्तान पुलिस ने प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और आईएसआईएस से जुड़े सात आतंकियों को पंजाब प्रांत में पकड़ा। पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने विभिन्न शहरों से सात आतंकियों को गिरफ्तार करके बड़ी आतंकी योजना को विफल कर दिया। सीटीडी पंजाब ने अलग-अगल जिलों में 129 खुफिया अभियान चलाकर लाहौर, भक्कर, अटक, बहावलपुर और झांग से आतंकी पकड़े। इसके साथ ही आतंकियों से हथियार, बम और विस्फोटक बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आतंकी हयातुल्ला, शहीन शान, मोहम्मद सिद्दीक, जहूर अहमद, इकराम खान, मुबाशिर अली और खान मुहम्मद टीटीपी और आईएसआईएस से जुड़े हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आतंकियों ने पंजाब में तोड़फोड़ की योजना बनाई थी। वे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों को निशाना बनाना चाहते थे। 
विज्ञापन

श्रीलंका ने गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
श्रीलंका ने मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए 17 भारतीय मछुआरों को रिहा दिया है। भारतीय मिशन ने बताया कि दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता रहा है। 17 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस भेज दिया गया है और वे तमिलनाडु के लिए रवाना हो गए हैं। मछुआरों का मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में विवादास्पद विषय रहा है। इस साल श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 413 हो गई है जबकि 55 नौकाएं जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें