राहत सामग्री में 11 टन आपदा से राहत के लिए सामग्री और छह टन मेडिकल राहत सामग्री शामिल है। सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी।
भारत ने गुरुवार को विशेष विमान से पापुआ न्यू गिनी के लिए राहत सामग्री भेजी। बता दें कि पापुआ न्यू गिनी में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था, जिसके चलते वहां हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को नई दिल्ली से एक विशेष विमान ने राहत सामग्री के साथ पापुआ न्यू गिनी के लिए उड़ान भरी। यह राहत सामग्री भारत के पापुआ न्यू गिनी को 10 लाख डॉलर की मदद देने के एलान का हिस्सा है।
विज्ञापन
राहत सामग्री में 11 टन आपदा से राहत के लिए सामग्री और छह टन मेडिकल राहत सामग्री शामिल है। सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी। राहत सामग्री में टेंट्स, सोने के लिए चटाई, हाइजीन किट्स, खाने का सामान, पानी इकट्ठा करने का टैंक, मेडिकल राहत सामग्री में सर्जिकल आइटम, सैनिटरी पैड्स और अन्य चीजें शामिल हैं।
बता दें कि बीते महीने 20 नवंबर को पापुआ न्यू गिनी में माउंट उलावुन में एक बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था, जिसके चलते 26 हजार से ज्यादा लोगों को वहां से सुरक्षित निकालना पड़ा था। हिंद प्रशांत महासागर में मौजूद इस द्वीपीय देश के मदद के लिए भारत ने 10 लाख डॉलर की राहत सहायता देने का एलान किया था।