फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: भारत में समलैंगिक अधिकारों के लिए फंड जुटा रहा ब्रिटिश कारोबारी; जानिए दुनिया की अहम खबरें

Fri, 12 Jul 2024 02:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल के अंत तक इस हथियार की तैनाती शुरू हो जाएगी। दक्षिण कोरिया के इस प्रोजेक्ट का नाम स्टार वार्स है और इस पर 100 अरब वॉन की रकम खर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को एलान किया कि वह लेजर हथियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण करने के लिए तैयार है। इन लेजर हथियारों से उत्तर कोरिया के ड्रोन्स को मार गिराना आसान होगा। इस लेजर हथियार को ब्लॉक-1 नाम दिया गया है। लेजर हथियार को कई देशों ने विकसित किया है, लेकिन दक्षिण कोरिया इसकी तैनाती करने वाला पहला देश होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल के अंत तक इस हथियार की तैनाती शुरू हो जाएगी। दक्षिण कोरिया के इस प्रोजेक्ट का नाम स्टार वार्स है और इस पर 100 अरब वॉन की रकम खर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन

कनाडा में लोगों से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय मूल का नागरिक गिरफ्तार

कनाडा में कई लोगों से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना 7 जुलाई की है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने मोंकटोन के वाटर पार्क में टहलते हुए कम से कम 12 लोगों के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ितों में कई 16 साल के कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पार्क से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब 24 अक्तूबर को आरोपी की कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी अन्य व्यक्ति के साथ छेड़छाड़ हुई है तो वह पुलिस को इसकी सूचना दें। 
विज्ञापन

भारत में समलैंगिक अधिकारों के लिए फंड जुटा रहा ब्रिटिश कारोबारी

भारत में समलैंगिकों के अधिकारों के लिए एक भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी फंड जुटा रहे हैं। भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी अमर सिंह भारतीय कला के डीलर हैं और उन्होंने हाल ही में सेंट्रल लंदन में अपनी आर्ट गैलरी फिर से शुरू की। अमर अपनी आर्ट गैलरी में एक बड़ा आर्ट एग्जीबिशन रखने की योजना बना रहे हैं ताकि उससे मिले पैसों से भारत में समलैंगिक अधिकारों को मजबूती दी जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें