फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: साइबर तंत्र को मजबूत बनाएंगे क्वाड देश; इराक में इस्लामिक स्टेट के कमांडर समेत 9 ढेर

Wed, 23 Oct 2024 07:21 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया व जापान ने ‘क्वाड साइबर चुनौती’ को जारी रखने की घोषणा की है। इसका मुख्य उद्देश्य जिम्मेदार साइबर तंत्र को मजबूत करना, सार्वजनिक संसाधनों को बढ़ावा तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना है। क्वाड देशों ने कहा, हम मजबूत कार्यबल बनाएंगे। इराक में इस्लामिक स्टेट के कमांडर समेत 9 ढेर
विज्ञापन

इराकी सेना ने इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के कमांडर जसीम अल-मजरूई अबू अब्दुल कादर व आठ वरिष्ठ नेताओं को   मार गिराया है। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इसकी पुष्टि की। मारे गए आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद मिले हैं।

इस्राइली सेना के 42 वर्षीय डिप्टी कमांडर मेजर अविराम हरीब की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में हिजबुल्ला और इस्राइली सेना के टकराव के दौरान दक्षिणी लेबनान में एक बटालियन डिप्टी कमांडर की मौत हो गई। इस्राइली मीडिया ने मंगलवार को बताया कि बटालियन (9308) के 42 वर्षीय डिप्टी कमांडर मेजर अविराम हरीब दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान मारे गए।
विज्ञापन


मेटा ने शुरू की चेहरे की पहचान वाली तकनीक
फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी, मेटा ने घोटालों से निपटने के लिए चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक ‘सेलेब-बैट’ घोटाला फिर से शुरू की है। कंपनी यह सुविधा सेलेब-बैट विज्ञापनों (मशहूर हस्तियों के नाम से छद्म विज्ञापन) में हो रही वृद्धि के मद्देनजर शुरू कर रही है।

नेपाल : ज्यादा नकदी पर दो भारतीय गिरफ्तार
नेपाल के कपिलवस्तु जिले में अवैध रूप से 20 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी ले जाने के आरोप में महाराष्ट्र मेंे रायगढ़ जिले के सलमान क्वारेसिया (33) और उमेश सखाराम खांडागले (39) को भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया गया है।

भारतवंशी रिपब्लिकनों ने की कमला हैरिस की आलोचना

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के तीन भारतवंशी नेताओं बॉबी जिंदल, निक्की हेली और विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट प्रत्याशी व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की कथित गलत नीतियों की निंदा की है। इनमें आव्रजन, आर्थिक,. विदेश नीतियां शामिल हैं। लुइसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल ने कहा, हैरिस की ‘मेडिकेयर’ योजना से 1.2 करोड़ अवैध प्रवासियों को ‘गोल्ड प्लेटेड’ स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली और व्यवसायी से नेता बने विवेक रामास्वामी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल रह चुके हैं।

पाकिस्तान: तोशाखाना मामले में बुशरा बीबी को जमानत

पाकिस्तान की एक अदालत ने सरकारी उपहारों की कथित अवैध बिक्री से जुड़े तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को गिरफ्तारी के करीब नौ महीने बाद बुधवार को जमानत दे दी। ‘जिओ न्यूज’ की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब ने 10 लाख रुपये के मुचलके पर 50 वर्षीय बुशरा बीबी को जमानत प्रदान की।

अदालत के इस फैसले से बुशरा बीबी को राहत मिली है, जिन्हें 31 जनवरी को एक अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने और दंपति को 14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति औरंगजेब ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के जांच अधिकारी से बुशरा बीबी से भविष्य की पूछताछ की आवश्यकता के बारे में सवाल किया। अधिकारी ने पुष्टि की कि अतिरिक्त जांच की आवश्यकता नहीं है, जिसके बाद न्यायमूर्ति ने जमानत दे दी।
विज्ञापन

पाकिस्तान: सुरक्षा गार्ड और पुलिस के साथ झड़प ने 30 छात्र घायल

पाकिस्तान के लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय में एक छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न और अन्य मुद्दों को लेकर परिसर में एक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा गार्ड के साथ झड़प के दौरान कम से कम 30 छात्र घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हुई इस झड़प में 10 सुरक्षा गार्ड और पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, झड़प उस समय हुई जब पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट फेडरेशन (पीयूएसएफ) के बैनर तले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी छात्रा की कथित आत्महत्या, उत्पीड़न, खुफिया एजेंसियों द्वारा विशेष रूप से बलूच विद्यार्थियों की जानकारियां जुटाने और फीस वृद्धि के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे।

पंजाब विश्वविद्यालय के प्रवक्ता खुर्रम शहजाद ने बुधवार को ‘पीटीआई’ को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने भड़काऊ भाषण दिए और जब विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विद्यार्थियों ने उन पर पथराव किया, जिसके बाद हुई झड़प में 10 सुरक्षाकर्मी, पुलिस का एक अधिकारी और कुछ विद्यार्थी घायल हो गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें