फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: पाकिस्तान में छह दिनों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध, नौ साल की बोधना शतरंज में इतिहास रचेगी

Fri, 05 Jul 2024 07:25 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान में रमजान के दौरान छह दिनों के लिए सौशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गयाा है। भारतीय मूल की नौ वर्षीय स्कूली छात्रा बोधना शिवनंदन इतिहास रचने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pakistan: पाकिस्तान में रमजान के दौरान सोशल मीडिया पर प्रतिबंध रहेगा, भड़काऊ सामग्री रोकने के लिए उठाया कदम
विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार ने 13 से 18 जुलाई तक सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। रमजान में नफरत फैलाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर रोकने के लिए  यूट्यूब, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके पहले पाकिस्तान सरकार एक्स को चार महीने से भी ज्यादा समय त सफलता पूर्वक ब्लॉक कर चुकी है। 

नौ वर्षीय बोधना शतरंज में इतिहास रचेगी
भारतीय मूल की नौ वर्षीय स्कूली छात्रा बोधना शिवनंदन किसी भी खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गई सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनने के बाद शतरंज में इतिहास रचने को तैयार हैं। उत्तर-पश्चिम लंदन के हैरो की बोधना सितंबर में हंगरी के बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड में इंग्लैंड महिला टीम में शामिल होंगी। उनकी टीम के अन्य सभी लोग 20, 30 या 40 वर्ष के हैं। बोधना ने कहा, कल स्कूल से लौटने पर मेरे चयन की बात मेरे पिता ने बताई। मुझे उम्मीद है, मैं खिताब लाऊंगी। 

ऑस्ट्रेलियाई संसद की छत पर चढ़े चार फलस्तीनी गिरफ्तार
ऑस्ट्रेलिया के संसद भवन की छत पर बृहस्पतिवार को चार फलस्तीन समर्थक चढ़ गए और काले बैनर लहराए। इनमें नदी से समुद्र तक फलस्तीन की आजादी के नारे लिखे थे। सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में चारों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी दिन सत्तारूढ़ पार्टी की एक सीनेटर फातिमा पेमैन ने फलस्तीन राज्य के समर्थन वाले प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए निलंबित करने पर पार्टी छोड़ दी। 
विज्ञापन

चुनाव में साथ आए बाइडन-हैरिस बोले- मैं ही डेमोक्रेट उम्मीदवार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अचानक डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की एक बैठक में पहुंचे और दोहराया कि वह साथ मिलकर फिर से चुनाव मैदान में हैं। उधर, बाइडन ने कहा कि वह पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हैं और उन पर दौड़ से पीछे हटने का कोई दबाव नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने भी कहा, बहस में खराब प्रदर्शन के बाद भी बाइडन दौड़ में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें