142 रोहिंग्याओं को ले जा रही नाव को अंडमान में पकड़ा
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तटीय सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को शहीद द्वीप के पास एक नाव की संदिग्ध आवाजाही की सूचना मिलने पर उसे पकड़ लिया। नाव में महिलाओं और बच्चों सहित 142 रोहिंग्या शरणार्थी सवार थे। सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, नाव करीब 15 दिन पहले बांग्लादेश से रवाना हुई थी और इंडोनेशिया जा रही थी।
संदिग्ध नाव की सूचना मिलने के बाद तटीय सुरक्षा एजेंसियां (नौसेना, तट रक्षक और समुद्री पुलिस) हरकत में आ गईं। नाव को समुद्री पुलिस शहीद द्वीप तक खींचकर लाई, क्योंकि इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी और यह आगे की यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं थी।
नेपाल में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय गिरफ्तार
पश्चिमी नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में रविवार को दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों को नेपाल के बर्दिया जिले में उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब दोनों अवैध रूप से 47.7 ग्राम ब्राउन शुगर ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों पैदल ही भारत से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। श्रीलंका में 14 हजार गिरफ्तार...वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका में ड्रग के खिलाफ हफ्ते भर चले अभियान में करीब 14 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक बयान के अनुसार, 17-24 दिसंबर तक चले अभियान में 13,666 को गिरफ्तार किया गया। 1,097 नशेड़ियों को नशा उन्मूलन केंद्र भेजा गया है।