फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: बर्लिन में यौन शोषण करने वाले ईसाई धर्मगुरु की हटाई गई प्रतिमा, चीन-नेपाल के बीच हुए 12 समझौते

Tue, 26 Sep 2023 06:38 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन

सार

करीब 72 साल पहले नाबालिग का यौन शोषण करने वाले जर्मनी में एक कार्डिनल (पोप के सलाहकार का पद) फ्रांज हेंगस्बक की मूर्ति पश्चिम जर्मनी के एसेन कथेड्रल से सोमवार को हटा दी गई।
विज्ञापन
ईसाई धर्मगुरु की प्रतिमा हटाई गई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 72 साल पहले नाबालिग का यौन शोषण करने वाले जर्मनी में एक कार्डिनल (पोप के सलाहकार का पद) फ्रांज हेंगस्बक की मूर्ति पश्चिम जर्मनी के एसेन कथेड्रल से सोमवार को हटा दी गई। इस कार्डिनल की 1991 में मौत हो चुकी थी। उसके द्वारा किए गए यौन शोषण के कई और मामले भी हाल में सामने आए थे।

विज्ञापन


एसेन डायोसिस ने कहा था कि फ्रांज द्वारा 1950 के दशक में 16 साल की एक बालिका का यौन शोषण करने का शक है। एक अन्य महिला ने भी 1967 में अपने से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उस समय फ्रांज एसेन में बिशप था। वह इस पद पर 33 साल रहा। इसके बाद डायोसिस ने शुक्रवार को मूर्ति हटाने का आदेश दिया था। यह मूर्ति 2011 में लगाई गई थी। सोमवार को इसे क्रेन की सहायता से हटा दिया गया। बाद में ट्रक में डालकर स्टोर में रखवा दिया गया।

2011 में वेटिकन ने कहा था आरोप सही नहीं लगते...मौजूदा बिशप फ्रांज जोसेफ ओवरबैक ने शुक्रवार को माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने 2011 में कार्डिनल के खिलाफ एक आरोप सुना था। लेकिन खुद इसकी ठीक से जांच नहीं की। वेटिकन ने कहा था आरोप सही नहीं लगते। 

विज्ञापन

श्री श्री रविशंकर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विश्व संस्कृति महोत्सव की मेजबानी को वाशिंगटन तैयार
वाशिंगटन डीसी 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक दुनिया के आकर्षण का केंद्र रहेगा क्योंकि प्रतिष्ठित नेशनल मॉल आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व संस्कृति महोत्सव के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा। विविधता और एकता का यह उत्सव 100 से अधिक देशों और पांच लाख प्रतिभागियों को एकजुट करेगा। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ‘एक विश्व परिवार’ के संदेश के अंतर्गत सीमाओं, धर्मों और नस्लों के विभाजन को समाप्त कर 180 देशों के लोगों को एकजुट करेंगे।

अमेरिकी राजधानी की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि में स्थापित कार्यक्रम का मंच ही अकेले एक फुटबॉल मैदान के आकार का है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों, कई राष्ट्राध्यक्षों और विचारकों की एक विशाल सभा भाग लेने जा रही है। इसमें पांच लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह अपने तरह का एक अभूतपूर्व वैश्विक समारोह बन जाएगा। 

भारतीय वायुसेना - फोटो : पीटीआई (फाइल)
साझा युद्धाभ्यास को अलास्का रवाना हुई भारतीय सैन्य टुकड़ी
अमेरिकी सेना व आसियान देशों के साथ साझा सैन्याभ्यास में भाग लेने वाली भारतीय सेना की टुकड़ी सोमवार को नई दिल्ली से अलास्का के लिए रवाना हुई। ये युद्धाभ्यास का 19वां संस्करण है, जो 25 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चलेगा। भारत की ओर से अभ्यास में 350 कर्मियों वाली मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की टुकड़ी  भाग ले रही है, जबकि अमेरिका की ओर से ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की 1-24 इन्फेंट्री बटालियन भाग लेगी। दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के संचालन में अंतरसंचालनीयता बढ़ाएंगे।

नेपाल-चीन - फोटो : एजेंसी (फाइल)
चीन और नेपाल के बीच 12 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
नेपाल और चीन के बीच व्यापार, सड़क संपर्क और सूचना प्रौद्योगिकी सहित क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए सोमवार को सात एमओयू समेत 12 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। बीजिंग में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और चीनी पीएम ली कियांग के बीच व्यापाक बातचीत के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच मौजूद घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंधों पर संतोष जताया। 
विज्ञापन

UNHRC
यूएनएचआरसी के 54 सत्र में भारत के गैर-सरकारी संगठनों ने लिया हिस्सा
भारत के गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 54 वें सत्र में भाग लिया, जिसमें दुनिया को महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में देश के प्रयासों के बारे में सूचित किया गया।

'इंटीग्रेशन ऑफ ए जेंडर पर्सपेक्टिव' पर संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक चर्चा के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता और भारत में स्थित महिलाओं के नेतृत्व वाले एनजीओ अक्षर फाउंडेशन की संस्थापक परमिता शर्मा ने कहा कि उनका मानना है कि गरीबी उन्मूलन और लैंगिक समानता के लक्ष्य साथ-साथ चलते हैं।' परमिता शर्मा ने कहा, 'मानवाधिकार परिषद और संयुक्त राष्ट्र के अन्य निकायों में और सरकार में महिलाओं के दृष्टिकोण के समान एकीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, हमें लड़कियों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।'

उन्होंने कहा कि अक्षर का गरीबी उन्मूलन का मॉडल स्कूल वंचित लड़कियों के बीच साक्षरता और रोजगार बढ़ाने के उपाय करता है, जो दो मुख्य कारक हैं जो वंचित समुदायों में लिंग भेदभाव में योगदान करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें