कनाडा व ऑस्ट्रेलिया में गत कुछ माह से खालिस्तानी चरमपंथी सक्रिय हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया में काली माता मंदिर की पुजारी को फोन पर धमकी दी। इसमें धमकाया गया कि यदि भजन कार्यक्रम रद्द नहीं हुए तो नतीजे गंभीर होंगे। यह घटना मेलबर्न की है जहां पुजारी भावना को 3 हफ्ते पहले फोन कॉल किया गया। उस वक्त मंदिर का प्रबंधन आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहा था।
ताइवान को बेचे हथियार, दो कंपनियों पर चीन की पाबंदी
वहीं, चीन ने गुरुवार को अमेरिकी सैन्य ठेकेदारों लॉकहीड मॉर्टिन और रेथियॉन कंपनी पर ताइवान को हथियारों की आपूर्ति करने के कारण प्रतिबंध लगा दिए हैं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में दावा किए जाने वाले द्वीप पर इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके तहत दोनों कंपनियों के लिए चीन में व्यापार और निवेश रोक दिया गया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, कंपनियों को चीन में सामान आयात करने या नया निवेश करने से रोक दिया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस रोक का कंपनियों पर क्या असर पड़ सकता है।