जॉर्जिया में पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, चौथे दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन
जॉर्जिया में यूरोपीय संघ के समर्थन में चल रहे विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। त्बिलिसी में रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारी सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहे थे, जिसमें यूरोपीय संघ से बातचीत स्थगित कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि प्रदर्शन के दौरान 21 पुलिस अधिकारी घायल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। पश्चिम समर्थक राष्ट्रपति सैलोम जौराबिचविली द्वारा समर्थित रैलियों के दौरान अब तक 224 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रपति सैलोम, जो यूरोपीय संघ के साथ जॉर्जिया के एकीकरण के पक्ष में हैं, ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जॉर्जियाई लोग अपने संविधान और यूरोपीय दृष्टिकोण के लिए मजबूती से खड़े हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया की सत्ताधारी पार्टी जॉर्जियाई ड्रीम और विपक्षी दलों के बीच तनाव बढ़ रहा है। विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि सरकार पश्चिम विरोधी और रूस के समर्थन वाली नीतियां अपना रही है। राष्ट्रपति जौराबिचविली ने हाल ही में चुनावों में धांधली के आरोप लगाए और संवैधानिक न्यायालय से पुराने चुनावों को रद्द करने की अपील की। हालांकि, प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्ज़े ने नए चुनावों के आह्वान को नकारा है।
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अगरतला मामले को लेकर भारत के उच्चायुक्त को तलब किया है।