फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं देगा अमेरिका; इमरान की पार्टी ने वापस लिया रैली में सैकड़ों मौतों का दावा

Mon, 02 Dec 2024 09:26 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी दूसरी पारी में कई चौंकाने वाली नियुक्तियां कर चुके हैं। ताजा घटनाक्रम में उन्होंने अपनी बेटी टिफनी ट्रंप के ससुर मासाद बौलोस को अरब और मध्य पूर्वी मामलों पर अपना वरिष्ठ सलाहकार बनाने का एलान किया। ट्रुथ सोशल पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा रविवार को ट्रंप ने लेबनान के अरबपति मासाद बौलोस को नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने बौलोस को एक कुशल वकील और व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाला सम्मानित कारोबारी नेता बताया। उन्होंने कहा कि बौलोस लंबे समय से रिपब्लिकन और कंजर्वेटिव मूल्यों का समर्थन कर रहे हैं। बकौल ट्रंप, उनके चुनावी अभियान के दौरान भी बौलोस ने अरब अमेरिकी समुदाय के साथ मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रंप ने कहा,  'मासाद एक डीलमेकर हैं और मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में शांति के एक अटूट समर्थक हैं। वे अमेरिका और उसके हितों के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने को लेकर काफी खुश हूं!'
विज्ञापन



विदाई से पहले राष्ट्रपति बाइडन ने बेटे हंटर को माफ किया
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपने बेटे हंटर बाइडन को 'पूर्ण और बिना शर्त माफी' वाले दस्तावेज साइन कर दिए हैं। राष्ट्रपति बाइडन का तर्क है कि हंटर को केवल इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह उनके बेटे हैं। बकौल बाइडन, 'मैं न्याय प्रणाली में विश्वास करता हूं... अपने पूरे करियर में मैंने एक सरल सिद्धांत का पालन किया है: अमेरिकी लोगों को बस सच बताएं। वे निष्पक्ष सोचेंगे।' बता दें कि हंटर बाइडन को इस साल की शुरुआत में ही अमेरिकी संघीय बंदूक और टैक्स से जुड़े आरोपों में दोषी ठहराया गया था। उन्हें जल्द ही कैलिफोर्निया के डेलन में पेश होना था, जहां से उन्हें लंबी जेल की सजा हो सकती थी। पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी ने 'सैकड़ों' मौतों का दावा वापस लिया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने सोमवार कहा कि इस्लामाबाद में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्श के दौरान 12 पीटीआई कर्यकर्ताओं की जान गई। पार्टी ने पहले 'सैकड़ों' कार्यकर्ताओं की मौत का दावा किया था। पीटीआई पार्टी ने 24 नवंबर को इस्लामाबाद के रेड जोन में डी-चौक पर धरना देने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था, जहां अधिकांश सरकारी भवन स्थित हैं। 26 नवंबर की रात जब प्रदर्शनकारी डी-चौक के करीब पहुंचे, तो उन्हें सुरक्षा बलों ने बलपूर्वक तितर-बितर किया था। इसके बाद पीटीआई ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मारे जाने का दावा किया था। 
विज्ञापन

थाईलैंड में दशक की सबसे भीषण बाढ़; 5.34 लाख विस्थापित

थाईलैंड में बाढ़ के कारण लाखों लोगों के जीवन पर संकट - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
भारी बारिश व बाढ़ के चलते दक्षिणी थाईलैंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक दशक में आई सबसे भीषण बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए 5.34 लाख लोगों को विस्थापित किया गया है, जबकि पिछले तीन दिन में 9 की मौत भी हो चुकी है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में 200 अस्थायी राहत शिविरों में हजारों लोगों ने शरण ली हुई है।

अमेरिका ने यूक्रेन को परमाणु हथियार लौटाने से किया इनकार

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने रविवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन को वे परमाणु हथियार लौटाने पर विचार नहीं कर रहा है, जो उसने सोवियत संघ के पतन के बाद छोड़े थे। सुलिवन ने यह टिप्पणी पिछले महीने एक अखबार में लिखे एक लेख के बारे में पूछे जाने पर की जिसमें कहा गया था कि कुछ अज्ञात पश्चिमी अधिकारियों ने सुझाव दिया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन पद छोड़ने से पहले यूक्रेन को हथियार दे सकते हैं। रूस ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की थी।

जैक सुलिवन ने कहा कि, 'इस पर विचार नहीं किया जा रहा है। हम जो कर रहे हैं वह यूक्रेन को विभिन्न पारंपरिक क्षमताएं प्रदान करना है ताकि वे प्रभावी रूप से अपना बचाव कर सकें और रूसियों से मुकाबला कर सकें, न कि उन्हें परमाणु क्षमता देने पर विचार कर रहे हैं।' उल्लेखनीय है कि कीव को 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद उससे परमाणु हथियार विरासत में मिले थे, लेकिन 1994 में बुडापेस्ट मेमोरेंडम नामक समझौते के तहत रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन से सुरक्षा आश्वासन के बदले में उसने उन्हें छोड़ दिया था।

कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर कनाडा ने ओपन एआई पर किया मुकदमा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैटबॉट चैट जीपीटी के निर्माता ओपन एआई के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि ओपन एआई ने अपने सॉफ्टवेयर को प्रशिक्षित करने के लिए समाचार लेखों का अवैध रूप से इस्तेमाल किया। इससे कॉपीराइट और ऑनलाइन उपयोग की शर्तों का उल्लंघन हुआ है। कनाडाई मीडिया के मुताबिक, ओपन एआई ने पत्रकारिता सामग्री का उपयोग अपनी एआई प्रणाली को प्रशिक्षित करने के लिए किया।
विज्ञापन

जॉर्जिया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल महिला अपने पिता को ढूंढ रही थी, लेकिन वह ये जानकर हैरान रह गई वह जिस पिता को ढूंढ रही थी, वह बीते तीन वर्षों से उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल थे। दरअसल तमुना मुसेरिद्जे नामक महिला को कुछ समय पहले पता चला कि उसके परिजनों ने उसे गोद लिया था। इस पर महिला ने अपने असली माता-पिता की खोज की। खोज करने पर उसे अपनी मां के बारे में पता चला। मां से ही उसे अपने पिता के नाम का पता चला। महिला ने जब पिता के नाम से फेसबुक पर सर्च किया तो वो ये जानकर हैरान रह गई, उसके पिता उसकी फ्रेंड लिस्ट में बीते तीन वर्षों से शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुसेरिद्जे की मां और उसके पिता के बीच अफेयर था, जिससे शादी से पहले ही मुसेरिद्जे की मां गर्भवती हो गईं। हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई और दोनों की राहें जुदा हो गईं। जन्म के बाद मुसेरिद्जे की मां ने समाज के डर से अपनी बेटी को गोद दे दिया। इस तरह कई वर्षों बाद मुसेरिद्जे की अपने असली माता-पिता से मुलाकात हो सकी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें