एल साल्वाडोर की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार की सुबह 5.8 की तीव्रता से आए भूकंप के चलते लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जान माल की छति की खबर सामने नही आई है।
अकाजुटला है भूकंप का केंद्र
यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। भूकंप का केंद्र अकाजुटला से 5 मील पूर्व में 59 मील की गहराई पर था। साथ ही मामले में एल साल्वाडोर के पर्यावरण मंत्रालय ने शुरुआती जानकारी में बताया कि भूकंप का केंद्र देश के प्रशांत तट पर, सांता एना के दक्षिण-पश्चिम में था।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में तीन हिंदू युवकों का अपहरण, हत्या की धमकी
पंजाब प्रांत में अपराधियों ने तीन हिंदुओं का अपहरण कर लिया है। अपराधियों ने पुलिस से मांग की है कि वह उनके साथियों को छोड़ दे अन्यथा वे अपहृत लोगों की हत्या कर देंगे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग क्षेत्र में अपहरण की यह घटना घटी।
पुलिस के अनुसार, जब तीन हिंदू युवक (शमन, शमीर और साजन) भोग में 'चौक सवेत्रा बेसिक हेल्थ यूनिट (बीएचयू)' के पास मौजूद थे, तब पांच सशस्त्र डकैत उन्हें अगवा कर कच्चा (नदी क्षेत्र) क्षेत्र में ले गए। बाद में इन डकैतों के सरगना आशिक कोराई ने एक वीडियो संदेश जारी किया और अहमदपुर लामा थाने के पुलिस अधिकारी राणा रमजान को चेतावनी दी कि वह कोराई परिवार के दस सदस्यों को रिहा कर दें, वरना वे (डकैत) न केवल अपहृत हिंदू युवकों की हत्या कर देंगे बल्कि पुलिस पर भी हमला करेंगे.
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में 16 मजदूरों का अपहरण
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने 16 मजदूरों का अपहरण कर लिया। ये मजदूर एक यूरेनियम और प्लूटोनियम की खदान पर काम कर रहे थे। घटना गुरुवार को हुई, जब मजदूरों को एक वाहन से परमाणु उर्जा खनन परियोजना साइट पर ले जाया जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि मजदूरों का अपहरण लक्की मरवत जिले के कबाल खेल इलाके से किया गया। हमलावरों ने वाहन को आग के हवाले किया और मजदूरों को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए।
पोप फ्रांसिस ने विदेश नीति पर नहीं दिया भाषण
पोप फ्रांसिस ने गुरुवार को वेटिकल में दूतों से कहा कि वह अपनी वार्षिक विदेश नीतिक पर बात नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि वह सर्दी और बुखार से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना भाषण एक सहायक को देने के लिए कहा। 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने अपने भाषण की शुरुआत की, लेकिन थोड़ी देर में उन्होंने कहा कि वह सर्दी से जूझ रहे हैं और देर तक बात करने में असमर्थ हैं। फिर उन्होंने अपना भाषण सहायक को सौंप दिया। फ्रांसिस को पहले सर्दियों में अक्सर ब्रोन्काइटिस (सांस लेने की बीमारी) हो जाती है। हालंकि, इसके बावजूद उन्होंने अपनी नियमित और व्यवस्त दिनचर्चा को जारी रखा है।
अपालाची हाईकूल में बंदूक लाने पर छात्र पकड़ा
जॉर्जिया के अपालाची हाईस्कूल में बंदूक लाने के आरोप में 14 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया। इस स्कूल में सितंबर में हुई गोलीबारी में दो शिक्षक और छात्रों की मौत हो गई थी। स्कूल के अधिकारियों ने बुधवार दोपहर अटलांटा से लगभग 40 मील दूर विंडर के स्कूल में लड़के को गिरफ्तार कर लिया । अधिकारियों ने कहा कि छात्र अधिकारियों द्वारा सामना किए जाने पर सहयोगी और आज्ञाकारी था और छात्र द्वारा बंदूक से किसी को धमकाने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। उसे गेन्सविले के एक किशोर हिरासत केंद्र में ले जाया गया। उस पर स्कूल परिसर में हथियार रखने, चोरी करने और बंदूक रखने के आरोप लगाए गए हैं।
भारतीय डॉक्टर भारतीय डॉक्टर का लाइसेंस रद्द, 27 महीने जेल
दो भारतीय महिलाओं को नौकरानी के तौर पर अवैध रूप से रखने के आरोप में एक भारतीय अमेरिकी चिकित्सक का मेडिकल लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। जो कोलोनिया न्यू जर्सी में रुमेटोलॉजी की डॉ. हर्षा साहनी ने पिछले फरवरी में विदेशियों को छिपाने और शरण देने की साजिश तथा गलत कर रिटर्न दाखिल करने के संघीय आरोपों में दोष स्वीकार किया था। अटॉर्नी जनरल मैथ्यू जे प्लैटकिन और उपभोक्ता मामलों के प्रभाग ने कहा कि वह अक्तूबर 2024 में संघीय अदालत के न्यायाधीश द्वारा सुनाई गई 27 महीने की जेल की सजा काटना शुरू करेंगी। साहनी को सितंबर 2023 से चिकित्सा पद्धति से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि राज्य ने उनकी आपराधिक याचिका के मद्देनजर उनका लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की थी।