फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khaleda Zia: इलाज कराने लंदन पहुंचीं पूर्व बांग्लादेशी पीएम खालिदा जिया, सात साल बाद बेटे से मुलाकात कर भावुक

Wed, 08 Jan 2025 08:02 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया इलाज कराने के लिए बुधवार को लंदन पहुंची। जहां वे सात साल बाद अपने बेटे तारिक रहमान से मिलकर भावुक हो गई। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी जिया के बेटे रहमान 2008 से लंदन में रह रहे हैं।
विज्ञापन
इलाज के लिए लंदन पहुंची खालिजा जिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया इलाज के लिए लंदन पहुंची। जहां उन्होंने सात साल बाद लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने बेटे तारिक रहमान से भावुक अंदाज में मुलाकात की। बता दें कि कई सारी बीमारियों से पीड़ित 79 वर्षीय खालिदा जिया कतरी रॉयल एयर एम्बुलेंस से लंदन इलाज के लिए पहुंची हैं। यह उनकी 16 जुलाई, 2017 के बाद पहली विदेश यात्रा है।
विज्ञापन


बीएमपी के मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी
खालिदा जिया के लंदन पहुंचने की जानकारी बीएनपी के मीडिया सदस्य शैरुल कबीर खान ने दी। उन्होंने बताया कि जिया की एयर एम्बुलेंस दोपहर 2:55 बजे (बांग्लादेश समय) लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरी। सरकारी बीएसएस समाचार एजेंसी के अनुसार लंदन में बांग्लादेश के कार्यवाहक उच्चायुक्त मोहम्मद हजरत अली खान ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

अपने बेटे से मिलकर भावुक हुई खालिदा जिया - फोटो : फोटो क्रेडिट- फेसबुक @bnpbd78
बीएनपी मीडिया सेल ने खालिदा जिया और उनके बेटे की मुलाकात की कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें एक फोटो में व्हील चेयर पर बैठीं पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे को उनसे झुककर गले लगते देखा जा सकता है



एयरपोर्ट पर बेटे और बहु से भावुक मुलाकात
खालिदा जिया सात साल बाद अपने बेटे और बहु से लंदन एयरपोर्ट पर मिली। लंबे समय के बाद हुई मुलाकात पर खालिदा जिया का भावुक रूप देखने को मिला। उनके बेटे तारिक रहमान और उनकी पत्नी जुबैदा ने उनका स्वागत किया। 2017 के बाद यह पहली बार था जब जिया और उनके बेटे मिल रहे थे, क्योंकि उस समय की सरकार ने कानूनी कारणों से उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी थी। भ्रष्टाचार के मामले में दोषी जिया के बेटे रहमान 2008 से लंदन में रह रहे हैं।

जिया के इलाज के लिए विशेष एयर एम्बुलेंस में कतर के चार रॉयल डॉक्टर और पैरामेडिक्स भी थे, और उनके साथ बांग्लादेशी डॉक्टर और परिवार के सदस्य भी थे। जिया को हीथ्रो हवाई अड्डे से सीधे लंदन क्लिनिक में भर्ती कराया जाएगा, जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य का मूल्यांकन करेंगे और आगे के इलाज की योजना बनाई जाएगी।

डॉक्टरों ने 2021 में दी थी विदेश में इलाज की सलाह
गौरतलब है कि जिया के डॉक्टरों ने 2021 से ही उनका विदेश में इलाज कराने की सलाह दी थी, लेकिन पहले की सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। 2020 में हसीना सरकार ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया और उन्हें सशर्त रिहाई दी थी। वे अब तक कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं, और उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें