फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: कनाडा के गुरुद्वारे में उपद्रव, खालिस्तान समर्थक नारे लिखे; कजाखस्तान हाफ मैराथन में दो एथलीटों की मौत

Sun, 20 Apr 2025 01:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
world updates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कनाडा में खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों ने मंदिर फिर भारतीय उच्चायोग के बाद इस बार एक गुरुद्वारे को निशाना बनाया है। खालसा दीवान सोसाइटी के अनुसार उपद्रवियों ने वैंकूवर के रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे में तोड़फोड़ के बाद उस पर स्प्रेे पेंट से खालिस्तान जिंदाबाद लिख दिया। इस तोड़फोड़ का आरोप खालिस्तान की मांग करने वाले सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह पर लगा है। सोसाइटी ने एक बयान में कहा, यह कृत्य चरमपंथी ताकतों की ओर से चल रहे अभियान का हिस्सा है, जो कनाडाई सिख समुदाय के भीतर भय और विभाजन पैदा करना चाहते हैं। बयान में कहा गया है, उनकी हरकतें समावेशी भावना, सम्मान और आपसी सहयोग के मूल्यों को कमजोर करती हैं, जो सिख धर्म और कनाडाई समाज दोनों का आधार हैं। वैंकूवर पुलिस विभाग के प्रवक्ता सार्जेंट स्टीव एडिसन ने कहा, पुलिस शनिवार को गुरुद्वारे की दीवारों पर लिखे नारे की जांच कर रही है। एडिसन ने कहा कि अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है उसके बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। कनाडा में हिंदू समुदाय के मंदिरों पर खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों के हमले लगातार होते रहे हैं। पिछले साल 3 नवंबर को ब्रैम्पटन में एक मंदिर में कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग के शिविर पर ऐसे तत्वों ने हमला कर दिया था। इसकी हिंदू समुदाय में उग्र प्रतिक्रिया हुई थी और कनाडा के मंदिरों में नेताओं की राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। नेता श्रद्धालु के रूप में मंदिर आ सकते थे लेकिन उन्हें वहां राजनीतिक गतिविधियां चलाने की इजाजत नहीं थी। कनाडा के अलावा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखकर दीवारों को खराब किया गया था।

विज्ञापन


कजाखस्तान हाफ मैराथन में दो एथलीटों की मौत
कजाखस्तान के अल्माटी शहर में रविवार को हाफ मैराथन के दौरान दो धावकों की मौत हो गई। आयोजकों ने बताया कि अकोयान रसालियेव (84) दौड़ की शुरुआत में ही बेहोश हो गए थे और एक अन्य धावक अखमादी (21) मौत से पहले करीब 16 किलोमीटर (10 मील) की दूरी तय कर चुके थे। दोनों ही लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से भाग लेते थे। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कॉर्पोरेट फाउंडेशन 'करेज टू बी द फर्स्ट' ने मृतकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

नेपाल में 10 लाख रुपये की नकदी के साथ भारतीय गिरफ्तार
एजेंसी, काठमांडू। नेपाल पुलिस ने रविवार को 23 वर्षीय भारतीय नागरिक को नेपाल में बिना किसी दस्तावेज के 10 लाख नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने बताया कि बिहार के मोतिहारी निवासी राज कुमार ठाकुर भारतीय नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी उन्हें नेपाल के रौतहट जिले के मौलापुर नगर पालिका में रोका गया। नियमित जांच के दौरान पुलिस ने उनकी सीट के नीचे से 10 लाख नेपाली रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बांग्लादेश: आयोग ने संसद में कुल सीटों की संख्या बढ़ाकर 600 करने की सिफारिश की
बांग्लादेश में महिला मामलों के सुधार आयोग ने संसद में कुल सीटों की संख्या बढ़ाकर 600 करने की सिफारिश की है। आयोग ने प्रस्ताव दिया है कि प्रत्येक संसदी क्षेत्र के लिए एक सामान्य सीट और महिलाओं के लिए एक आरक्षित सीट होनी चाहिए। बांग्लादेश की मौजूदा संसद में 350 सीटें हैं, जिनमें 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल नवंबर में अंतरिम सरकार द्वारा गठित आयोग ने शनिवार को मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को अपनी रिपोर्ट सौंपी।15 सिफारिशों में से, पैनल ने संविधान, कानून और महिला अधिकारों पर तीन प्रमुख सिफारिशें की हैं, जिसमें समानता और सुरक्षा के आधार को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। पैनल ने महिलाओं के हितों और अधिकारों को स्थापित करने के लिए विकेंद्रीकरण और स्थानीय स्तर के विकास पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

अमेरिका के बोस्टन पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को अमेरिका के बोस्टन पहुंचे। बोस्टन हवाई अड्डे पर पहुंचने पर लोगों ने उन्हें गुलदस्ता देकर और पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 
 

ट्यूनीशियाई विपक्षी नेताओं को 66 साल तक की जेल
ट्यूनीशिया की एक अदालत ने 40 लोगों पर राज्य की सुरक्षा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कई विपक्षी नेताओं को 13 से 66 साल तक की जेल की सजा सुनाई है। ट्यूनीशियाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने मामले को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है। मुकदमे में आरोपी लोगों में पूर्व राजनयिक, व्यापारिक नेता, पत्रकार, वकील और मानवाधिकार रक्षक शामिल हैं और कुछ ने दो साल से अधिक समय तक पूर्व-परीक्षण हिरासत में बिताया है। अन्य विदेश भाग गए हैं। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने सरकार के खिलाफ साजिश रची और एक आतंकवादी संगठन से जुड़े थे। इस बड़े और हाई-प्रोफाइल मामले के वकीलों ने ट्यूनीशियाई मीडिया को बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि 40 प्रतिवादियों में से कितने को जेल की सजा दी गई।

कोसोवो में 120 नए सांसदों ने ली शपथ, नहीं चुन सके संसद अध्यक्ष
कोसोवो में शनिवार को 120 नए सांसदों ने शपथ ली, लेकिन जब संसद अध्यक्ष चुनने की बात आई, तो दो बार कोशिश के बावजूद कोई फैसला नहीं हो सका। इससे देश में राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है। 9 फरवरी को हुए चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी सीटें स्वीकार कर लीं। इससे संसद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने का रास्ता साफ हुआ। कोसोवो के कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती की वामपंथी पार्टी स्व-निर्धारण आंदोलन या वेटेवेंडोसजे ने चुनाव में 120 में से 48 सीटें जीतीं, जो बहुमत से 61 सीटें कम हैं। 2021 में इस पार्टी को 58 सीटें मिली थीं। स्पीकर के लिए वेटेवेंडोसजे के उम्मीदवार अल्बुलेना हेक्सिउ को लगातार दो मतों से हार का सामना करना पड़ा, उन्हें 57 वोट मिले, जो 120 सीटों वाली संसद में आवश्यक 61 वोटों से कम है। संसद सोमवार को बुलाई जानी है, लेकिन स्पीकर के बिना, सत्र की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं है। संविधान ने नए स्पीकर के चुनाव के लिए आवश्यक समय की अवधि निर्धारित नहीं की है। स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुने जाने के बाद, कुर्ती को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया जाएगा। कैबिनेट बनाने के लिए उन्हें 61 वोट प्राप्त करने होंगे।

अमेरिकी सेना ने यमन की राजधानी सना और होदेदा पर शुरू किए हवाई हमले
यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी सेना ने राजधानी सना और तटीय शहर होदेदा पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। दो दिन पहले भी अमेरिका ने हमला किया था, जिसमें लाल सागर के बंदरगाह को नुकसान पहुंचा और 70 से अधिक लोग मारे गए थे। हूती मीडिया कार्यालय के अनुसार, अमेरिकी सेना ने 13 हवाई हमले किए। इन हमलों में लाल सागर पर होदेदा में एक हवाई अड्डे और एक बंदरगाह को निशाना बनाया गया। हूती के मीडिया कार्यालय ने राजधानी सना में भी अमेरिकी हमलों की रिपोर्ट दी। हालांकि, किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। 

पाकिस्तान : भुट्टो के गठबंधन छोड़ने की धमकी से सरकार पर संकट
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने विवादास्पद नहर परियोजना को लेकर पाकिस्तान सरकार की कड़ी आलोचना की और धमकी दी कि अगर यह पहल रद्द नहीं की गई तो वे सत्तारूढ़ गठबंधन से समर्थन वापस ले लेंगे। इस धमकी से पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। भुट्टो ने मांग की कि सरकार प्रस्तावित नहर पहल को वापस ले अन्यथा सत्तारूढ़ गठबंधन में पीपीपी का समर्थन खोने का जोखिम होगा। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के लिए पीपीपी का समर्थन अहम है, क्योंकि पार्टी के पास 54 सीटें हैं, जबकि 264 सीटों वाली संसद में पीएमएल-एन के पास 79 सीटें हैं। शरीफ नेतृत्व में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पीपीपी और चार अन्य छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सत्ता में है। 

मलयेशिया के भारतीय प्रवासी आपसी रिश्तों में अहम : पबित्रा
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने शनिवार को मलयेशिया में भारतीय समुदाय से बातचीत करते हुए भारत-मलयेशिया संबंधों की मजबूती में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, प्रवासी भारतीयों में उनके मूल राज्य असमिया और मणिपुरी मूल के सदस्य शामिल हैं, जिनका द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती में अहम योगदान है। मंत्री ने विदेश में विस्तारित परिवार के साथ जुड़ने को खुशी का विषय बताया। इससे पहले मार्गेरिटा ने मलयेशिया के कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री विभाग में उप मंत्री वाईबी कुलसेगरन मुरुगेसन के साथ कानून और संस्थागत सुधारों पर केंद्रित चर्चा की। उन्होंने मलयेशिया में कंसोर्टियम ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज और व्यापार परिषद के नेतृत्व वाले कारोबारी समुदाय से भी मुलाकात कर भारत-मलयेशियाई रिश्तों पर चर्चा की। उन्होंने दोनों संगठनों को द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक जुड़ाव का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया। मार्गेरिटा ने मलयेशिया के कुआलालंपुर में सबसे बड़े बाटिक हस्तशिल्प केंद्र में से एक, जादीबाटेक का दौरा भी किया। वह बोले, कपड़ा क्षेत्र में इस कला को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। 

ईरान-अमेरिका के बीच 26 को होगी तीसरे दौर की वार्ता
ईरान में तेजी से बढ़ रहे परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता हुई। इसमें अगले सप्ताह 26 अप्रैल को ओमान में तीसरे दौर बातचीत पर सहमति बनी है। दूसरे दौर की परोक्ष वार्ता में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ तथा ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हुए। मध्यस्थता ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने की। इसे दोनों पक्षों ने रचनात्मक बताया। वार्ता से पहले अपने इतालवी समकक्ष के साथ बैठक में अराघची ने कहा, ईरान हमेशा कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने सभी पक्षों से तार्किक परमाणु समझौते पर समर्थन का आह्वान किया। 

रोम शांति-संवाद की राजधानी बना
इतालवी विदेश मंत्री एंतोनियो तजानी ने एक्स पर लिखा, रोम शांति और संवाद की राजधानी बन गया है। बैठक के दौरान अराघची को परमाणु हथियारों के खिलाफ बातचीत के रास्ते पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इतालवी सरकार की आशा है कि सभी मिलकर मध्य पूर्व के लिए एक सकारात्मक समाधान पा सकते हैं। उन्होंने अगली वार्ता के और भी बेहतर होने की उम्मीद जताई। 

पाकिस्तान : भुट्टो के गठबंधन छोड़ने की धमकी से सरकार पर संकट
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने विवादास्पद नहर परियोजना को लेकर पाकिस्तान सरकार की कड़ी आलोचना की और धमकी दी कि अगर यह पहल रद्द नहीं की गई तो वे सत्तारूढ़ गठबंधन से समर्थन वापस ले लेंगे। इस धमकी से पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। भुट्टो ने मांग की कि सरकार प्रस्तावित नहर पहल को वापस ले अन्यथा सत्तारूढ़ गठबंधन में पीपीपी का समर्थन खोने का जोखिम होगा। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के लिए पीपीपी का समर्थन अहम है, क्योंकि पार्टी के पास 54 सीटें हैं, जबकि 264 सीटों वाली संसद में पीएमएल-एन के पास 79 सीटें हैं। शरीफ नेतृत्व में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पीपीपी और चार अन्य छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सत्ता में है।

अफ्रीकी एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपये की नकदी बरामद
जांबिया एयरपोर्ट पर एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। भारतीय नागरिक के पास से 20 लाख डॉलर (17 करोड़ रुपये) नकद और पांच लाख डॉलर की कीमत का सोना बरामद किया गया है। 27 वर्षीय भारतीय नागरिक दुबई जा रहा था, जब जांबिया के केनेथ कौंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने उसे पकड़ा। 

लेबनान में इस्राइल पर रॉकेट हमले की साजिश रचने वाले कई लोग गिरफ्तार
लेबनानी सेना ने इस्राइल पर रॉकेट हमला करने की साजिश रचने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया है। सेना ने बताया कि इन लोगों के पास से हथियार और रॉकेट लॉन्चर भी बरामद किए गए हैं। सेना ने बताया कि ये गिरफ्तारियां उस मामले से जुड़ी हैं, जिसकी जांच इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हुई थी। उसी दौरान सेना को जानकारी मिली कि एक और रॉकेट हमले की योजना बनाई जा रही है।  अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर सेना ने दक्षिणी बंदरगाह शहर सायदा के पास एक अपार्टमेंट पर छापा मारा। वहां से कुछ रॉकेट, लॉन्चर और हमले में शामिल कई लोगों को पकड़ा गया। सभी को कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। इससे पहले बुधवार को भी कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें कुछ फलस्तीनी भी शामिल थे। इन पर मार्च के अंत में दो बार इस्राल पर रॉकेट दागने का आरोप है। इसके जवाब में इस्राइल ने लेबनान के कई हिस्सों में भारी हवाई हमले किए थे। हालांकि, उस समय हिजबुल्ला ने रॉकेट हमलों से इनकार किया था। रविवार को इस्राइली हमलों में लेबनान के दक्षिणी हिस्से में दो लोगों की मौत हो गई। लेबनानी सिविल डिफेंस ने इसकी पुष्टि की है। इस्राइली सेना ने बयान में कहा कि उसने हुसैन अली नस्र को मार गिराया है, जो हिजबुल्ला की यूनिट 4400 का उप प्रमुख था। इस्राइल के मुताबिक, नस्र ईरानी नेटवर्क के जरिए हथियार और पैसा लेबनान में लाने का काम करता था, जिसमें बेरूत एयरपोर्ट का भी इस्तेमाल होता था। एक और व्यक्ति की मौत उस समय हुई जब लेबनानी सेना की एक गाड़ी में विस्फोट हुआ। यह धमाका कैसे हुआ, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

तट रक्षकों ने जब्त किए पिकअप, ड्राइवरों ने ग्वादर में तटीय राजमार्ग किया जाम
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर में पिकअप ट्रक ड्राइवर यूनियन ने तट रक्षकों की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तटीय राजमार्ग को जाम कर दिया गया है और इससे यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विरोध प्रदर्शन तटरक्षकों के बगैर किसी वैध कारण के पिकअप ट्रकों को रोकने और जब्त करने का नतीजा था।

ड्राइवरों का कहना है कि वे सरकारी परमिट के साथ डीजल का कानूनी रूप से परिवहन कर रहे थे और तयशुदा रास्तों पर चल रहे थे। इसके बावजूद, तट रक्षकों ने उनके ट्रक बिना किसी नोटिस के और कई बार रात के अंधेरे में जब्त कर लिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें