फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Shooting: दक्षिणी थाईलैंड में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर की तलाश जारी

Sun, 09 Apr 2023 02:51 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

थाईलैंड में लोगों के बंदूक रखना आम बात है। पिछले कुछ महीनों में देश में हिंसक घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। पिछले साल अक्तूबर में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने 36 लोगों की गोली मारकर हत्या दी थी।
विज्ञापन
Thailand Shooting - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी थाईलैंड के सुरत थानी (Surat Thani) प्रांत के खीरी रैट निखोम जिले में शनिवार शाम को गोलीबारी की घटना हुई। फिलहाल संदिग्ध हमलावर की तलाश जारी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की घटना एक पूर्व ग्राम प्रधान के आवास के पास हुई।

विज्ञापन


बता दें, थाईलैंड में लोगों के बंदूक रखना आम बात है। पिछले कुछ महीनों में देश में हिंसक घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। पिछले साल अक्तूबर में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने 36 लोगों की गोली मारकर हत्या दी थी, जिनमें 24 बच्चे थे। बीते मार्च में भी गोलीबारी की घटना में तीन लोग मारे गए थे।

विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने समुद्र में किया एक और एटमी ड्रोन का परीक्षण
उत्तर कोरिया ने शनिवार को दावा किया कि उसने पानी के नीचे परमाणु हथियार से हमला करने में सक्षम एक और ड्रोन का परीक्षण किया है। इस ड्रोन को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह नौसेना के पोतों को तबाह कर सकता है। चार दिन चले इस परीक्षण की खबर अमेरिका, दक्षिण कोरिया व जापान के परमाणु संबंधी दूतों की दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हुई बैठक के एक दिन बाद आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें