'मित्र देश' से एक अरब डॉलर की प्रतिबद्धता का इंतजार
उन्होंने कहा, 'हम अब केवल एक मित्र देश से एक अरब डॉलर की प्रतिबद्धता की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद, कर्मचारी स्तर के समझौते को समाप्त करने के लिए उनकी सभी आवश्यकताएं पूरी हो जाएंगी। इसके बाद इस मामले को बोर्ड की बैठक में ले जाने में दो और सप्ताह का समय लग जाता है। हालांकि, डार ने इन देशों का नाम नहीं लिया। लेकिन स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान की मदद के लिए आईएमएफ को प्रतिबद्धता दी है।
डार ने स्वीकारा- आईएमएफ की नौ दिवसीय समीक्षा सबसे कठिन
डार के वाशिंगटन में 10 से 16 अप्रैल तक होने वाली विश्व बैंक और आईएमएफ की वसंत बैठकों में भाग लेने की उम्मीद थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने देश में राजनीतिक स्थिति के कारण अपनी अमेरिका यात्रा स्थगित की है।डार ने यह भी स्वीकार किया कि आईएमएफ की नौ दिवसीय समीक्षा 'सबसे कठिन बातचीत' थी। इस साल फरवरी में आईएमएफ के अधिकारियों और पाकिस्तान सरकार के बीच चर्चा हुई थी, जो बेनतीजा रही थी। पाकिस्तान उच्च विदेशी ऋण, रुपये की कीमत में लगातार गिरावट और घटते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है। यह उसके केवल एक महीने के लिए ही पर्याप्त है।
पाकिस्तान: पीएम आवास में घुसा अफगान नागरिक गिरफ्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक आवास में शनिवार को घुसपैठ करने वाले एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए आतंकवाद रोधी विभाग को सौंप दिया गया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली है।
'द न्यूज इंटरनेशनल' अखबार ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, पीएम हाउस में तैनात सुरक्षाकर्मियों को यह नहीं पता था कि संदिग्ध कहां से आया था। इस्लामाबाद पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और उसे किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया। संदिग्ध अफगानिस्तान का नागरिक होने का दावा करता है। वह तीन अलग-अलग रास्तों से होकर पीएम हाउस पहुंचा था। सीटीडी, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं।
और भी पढ़ें...