फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: चीन के हेबेई में एक रेस्तरां में धमाका, दो की मौत; 26 से अधिक घायल

Wed, 13 Mar 2024 03:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीनी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे बीजिंग से करीब 80 किमी दूर सान्हे शहर में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के हेबेई प्रांत के सान्हे शहर में बुधवार को एक रेस्तरां में हुए जबरदस्त धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है, वहीं 26 लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई कारों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


चीनी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे बीजिंग से करीब 80 किमी दूर सान्हे शहर में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोट एक गैस सिलेंडर के लीकेज के बाद हुआ।

चीन के राहत-बचाव विभाग ने कहा कि लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए 36 वाहन और 154 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके बाद आग को काबू में कर लिया गया। गौरतलब है कि बीजिंग में कुछ उच्चस्तरीय बैठकों के ठीक बाद ही इस धमाके की खबर आई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुए हैं, उनमें धमाके के बाद रेस्तरां से धुआं उठता देखा जा सकता है। इसके अलावा कई गाड़ियों के टूटे शीशे और आसपास इमारतों का मलबा भी गिरा है। 
विज्ञापन

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे पांच दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भूटान का प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा  को भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 14 से 18 मार्च तक इस यात्रा में तोबगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा "भूटान के प्रधानमंत्री की यात्रा दोनों पक्षों को हमारी अनूठी साझेदारी में प्रगति की समीक्षा करने और भारत और भूटान के बीच दोस्ती और सहयोग के स्थायी संबंधों का विस्तार करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।" तोबगे के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें उनके कई मंत्रिमंडल के सहयोगी और शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें